यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Luv Sinha On Bollywood: शत्रुघन सिन्हा के बेटे ने बताई बॉलीवुड की कड़वी सच्चाई, 'यहां हिंदी बोलने वालों को...'
Luv Sinha बॉलीवुड को नेपोटिज्म के लिए बढ़ावा देने के लिए अक्सर ट्रोल किया जाता है। इस बीच शत्रुघन सिन्हा के बेटे और सोनाक्षी सिन्हा के भाई लव ने इंडस् ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। कहते हैं कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में पांव जमाए रखना टेढ़ी खीर जैसा काम होता है। अब तक ऐसा ही सुनने में आया है कि स्टार किड के मुकाबले आउटसाइडर्स को ज्यादा स्ट्रगल करना पड़ता है। इंडस्ट्री में एंट्री लेने के लिए उन्हें बहुत पापड़ बेलने पड़ते हैं। लेकिन अब स्ट्रगल की सुई कुछ घूमती नजर आ रही है। कई एक्टर्स हैं, जिन्हें स्टार किड होने के बावजूद अच्छे प्रोजेक्टस नहीं मिलते। यह हम नहीं, बल्कि शत्रुघन सिन्हा के बेटे लव (Shatrughan Sinha Son Luv Sinha) ने कहा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में हिंदी न बोलने वालों को ही ज्यादा तवज्जो मिलती है। लव सिन्हा ने यह बातें ट्वीट के जरिये कहीं हैं। उनके इस ट्वीट के बाद कई लोगों ने उन्हें मेहनत करने की नसीहत दे डाली है।
'सदियां' और 'पलटन' जैसी मूवी का हिस्सा रहे लव सिन्हा का बॉलीवुड करियर कुछ खास बड़ा नहीं है। शत्रुघन सिन्हा का बेटा और सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) का भाई होने के बावजूद उन्हें फिल्मों में वह चांस नहीं मिल रहा, जो उनकी बहन को उनके डेब्यू (सोनाक्षी सिन्हा की डेब्यू फिल्म दबंग) के बाद मिला था। लव सिन्हा लंबे समय से एक अच्छे प्रोजेक्ट की तलाश में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर बॉलीवुड से जुड़ी एक कड़वी सच्चाई का खुलासा किया है।
'प्लास्टिक लोगों को मिलता है काम'
लव सिन्हा ने कहा कि बाकी फिल्म इंडस्ट्री का तो नहीं पता लेकिन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उन एक्टर्स को मौके मिलते हैं, जो प्लास्टिक सर्जरी की तरह ही प्लास्टिक हैं। उन्हें हिंदी बोलना नहीं आता, ठीक से एक्टिंग भी नहीं कर सकते लेकिन उन्हें टैलेंटेड फिल्ममेकर्स के बड़े प्रोजेक्ट में काम मिलता रहेगा।

'अपने पिता को देखो'
लव सिन्हा के इस ट्वीट के बाद कमेंट सेक्शन में उन्हें नसीहत देने की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने लिखा, 'बहुत मेहनत लगती है बेटा, अपने पिता को देखो..कैसे देवानंद साहब ने उन्हें इंट्रोड्यूज किया था, फिर वह निगेटिव रोल करते चले गए और आखिर में आई कालिचरण...क्या कमाल था...वह कितने हैंडसम लग रहे थे।'
खबरें और भी

एक अन्य यूजर ने कहा, 'मैं उम्मीद करता हू्ं कि 2023 हम जैसे न्यू कमर्स के लिए सुनहरा मौका हो, जिन्हें हिंदी बोलनी आती है और जिन्में टैलेंट है उन्हें हिंदी सिनेमा में काम करने का मौका मिले।'
यह भी पढ़ें: Tunisha Sharma Case: तुनिषा शर्मा केस में शीजान खान के वकील ने जारी किया स्टेटमेंट, सबूतों पर कही यह बात
यह भी पढ़ें: Vicky Kaushal-Katrina Kaif: रोमांटिक सेल्फी के साथ विक्की-कटरीना ने 2022 का किया अलविदा, शेयर की यह तस्वीरें