Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'इश्क हो जाता है...', Akshay Kumar के साथ अफेयर पर एक्ट्रेस Sheeba ने तोड़ी चुप्पी, क्यों हुआ था ब्रेकअप?

    Updated: Sat, 15 Feb 2025 04:17 PM (IST)

    शादी से पहले Akshay Kumar ने कई अभिनेत्रियों को डेट किया था। इनमें से एक शीबा आकाशदीप (Sheeba Akashdeep) का नाम भी शामिल है। हाल ही में शीबा ने अक्षय ...और पढ़ें

    अक्षय कुमार के साथ रिलेशनशिप पर बोलीं शीबा आकाशदीप। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    अक्षय कुमार के साथ रिलेशनशिप पर बोलीं शीबा आकाशदीप। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. शीबा से जुड़ा था अक्षय कुमार का नाम
    2. 90 के दशक में अक्षय-शीबा का था अफेयर
    3. मिस्टर बॉन्ड में साथ दिखे थे अक्षय और शीबा

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने 90 के दशक में अपनी फिल्मों से ज्यादा लाइमलाइट हीरोइनों के साथ रिलेशनशिप को लेकर बटोरी है। बीवी ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) को दिल देने से पहले अक्षय कुमार का नाम शिल्पा शेट्टी से लेकर रवीना टंडन तक कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा। इस लिस्ट में एक नाम शीबा आकाशदीप (Sheeba Akashdeep) का भी है। 

    शीबा आकाशदीप 90 दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस रह चुकी हैं। उन्होंने अक्षय कुमार के साथ फिल्म मिस्टर बॉन्ड में काम किया था जो 1992 में रिलीज हुई थी। जब दोनों इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, तब उनके अफेयर की खबरें आए दिन हेडलाइंस में छाई रहती थीं। हालांकि, उस वक्त दोनों ने अपने रिलेशनशिप को कन्फर्म नहीं किया था। मगर सालों बाद शीबा ने अक्षय के साथ रिलेशनशिप पर चुप्पी तोड़ी है।

    अक्षय संग रिलेशनशिप पर बोलीं शीबा

    शीबा आकाशदीप ने इशारों-इशारों में कन्फर्म किया है कि वह अक्षय कुमार के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। पिंकविला को दिए इंटरव्यू में जब उनसे अक्षय संग डेटिंग रूमर्स के बारे में सवाल किया गया तब एक्ट्रेस ने कहा- 

    जब आप यंग होते हैं और एक-दूसरे के करीब काम करते हैं तो हो जाता है इश्क। हम दोनों फिटनेस क्रेजी लोग थे और फैमिली फ्रेंड्स। मेरी नानी और उनकी मां एक साथ कार्ड खेलते थे।

    यह भी पढ़ें- Akshay Kumar को फिल्म के डायलॉग क्यों नहीं याद रहते? अहमद खान ने बताया बड़ा कारण

    Akshay Kumar Sheeba

    खबरें और भी

    Akshay Kumar and Sheeba - IMDb

    क्यों शीबा और अक्षय कुमार का हुआ ब्रेकअप?

    अक्षय कुमार और शीबा के बीच आखिर ऐसा क्या हुआ था, जिसके कारण दोनों अलग हो गए। इस बारे में एक्ट्रेस ने साफ-साफ कहा कि उस वक्त दोनों बच्चे थे और उन्हें ज्यादा कुछ याद नहीं है। बकौल शीबा- 

    हम दोनों बच्चे थे। मैं इसके बारे में बात भी नहीं करती हूं। मुझे यह बहुत मजेदार लगता है। इसके बारे में बात करने के लिए क्या है? मुझे उस समय की ज्यादा चीजें याद भी नहीं हैं। तीन दशक से ज्यादा हो गए हैं। 

    एक्स ब्वॉयफ्रेंड्स के साथ नहीं है दोस्ती

    शीबा ने आगे बताया कि ब्रेकअप के बाद वह अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड के साथ कैसा रिश्ता रखती हैं। उन्होंने कहा कि जब आप छोटे होते हैं तो आप बहुत इमोशनल हो जाते हैं। आप इतने भावुक होते हैं कि उसके बाद आप लंबे समय तक सामान्य नहीं रह पाते। युवा प्यार बहुत भावुक और शक्तिशाली होता है और यह एक विस्फोट की तरह होता है। इसलिए जब वह विस्फोट होता है, तो उसे खत्म होना ही पड़ता है। दोस्ती टिक नहीं पाती है।

    यह भी पढ़ें- Akshay Kumar के साथ पहली बार पर्दे पर दिखेगी Ananya Panday की जोड़ी, टाइटल के साथ रिलीज डेट भी आउट