Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shefali Jariwala की अस्थियों को सीने से लगाए विसर्जन करने पहुंचे पराग त्यागी, आंखों में दिखे आंसू

    Updated: Sun, 29 Jun 2025 05:14 PM (IST)

    कांटा लगा गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जरीवाला का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 42 साल की थीं। अभिनेत्री के अंतिम संस्कार की कई तस्वीरे ...और पढ़ें

    शेफाली जरीवाला और उनके पति पराग त्यागी (फोटो-इंस्टाग्राम)
    शेफाली जरीवाला और उनके पति पराग त्यागी (फोटो-इंस्टाग्राम)

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का बीते शुक्रवार 27 जून को मुंबई स्थित उनके घर पर निधन हो गया। वह 42 साल की थीं। मौत का कारण कार्डियक एरेस्ट बताया जा रहा है। एक्ट्रेस के यूं चले जाने से पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री गम में हैं। शेफाली के अंतिम संस्कार के समय भी उनके पति पराग त्यागी को काफी इमोशनल होते हुए देखा गया।

    काफी ज्यादा परेशान नजर आए पराग

    वहीं आज पराग शेफाली की अस्थियां लेकर मुंबई के जुहू बीच विसर्जित करने गए थे। इस दौरान उनके साथ कुछ फैमिली फ्रेंड्स और करीबी भी साथ नजर आए। पराग त्यागी अंतिम संस्कार के लिए जाते समय अपनी दिवंगत पत्नी की अस्थियां सीने से लगाए रोते हुए नजर आए।

    कलश को छाती से लगाए आए नजर

    इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में, पराग को जरीवाला की अस्थियां लेने के बाद श्मशान से बाहर आते देखा गया, जिनका उन्होंने पिछली दोपहर हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार ओशिवारा श्मशान में अंतिम संस्कार किया था। उनकी आंखों से आंसू बह रहे थे। उन्होंने कलश को अपनी छाती से कसकर पकड़ रखा था और बेसुध होकर रो रहे थे।

    हाथ जोड़कर मीडिया से की गुजारिश

    शनिवार शाम को उनका अंतिम संस्कार करने के बाद पराग ने मीडिया से थोड़ी बातचीत भी की। उन्होंने सभी से शेफाली के लिए प्रार्थना करने के लिए कहा और मीडिया से संवेदनशीलता बरतने का अनुरोध किया। पराग ने मीडिया के सामने हाथ जोड़कर कहा- प्लीज मजाक झामा मत बनाइयेगा, मैं रिक्वेस्ट करता हूं बस.. मेरी परी के लिए प्रार्थना कीजियेगा आप सब लोग वो जहां भी रहे खुश रहे और शांति से रहे।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood Videos (@instantbollywoodvideos)

    अंतिम संस्कार में कौन-कौन हुआ शामिल

    इससे पहले एक वीडियो में पराग त्यागी अपनी दिवंगत पत्नी के पार्थिव शरीर को चूमते हुए नजर आ रहे थे। वहीं पास में शेफाली की मां भी उनके पार्थिव शरीर के पास रोते हुए नजर आईं। शेफाली जरीवाला की मौत की खबर के बाद, बिग बॉस 13 में उनकी को-कंटेस्टेंट रहे माहिरा शर्मा, आरती सिंह, पारस छाबड़ा और रश्मि देसाई परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए श्मशान घाट पहुंचे।