Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शेफाली शाह ने अपने अंदाज में मनाया बर्थडे, पति और बेटे के साथ दिया पोज

    By Pratiksha RanawatEdited By:
    Updated: Mon, 24 May 2021 05:09 PM (IST)

    शेफाली शाह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में शेफाली के पति और उनका बेटा दोनों साथ ...और पढ़ें

    पति और बेटे के साथ शेफाली शाह, फोटो साभार: Instagram
    पति और बेटे के साथ शेफाली शाह, फोटो साभार: Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री शेफाली शाह ने अपने परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाया। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करने के बाद शेफाली के फैंस उन्हें ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं।

    शेफाली शाह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में शेफाली के पति और उनका बेटा दोनों साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए शेफाली ने कैप्शन में लिखा, 'माय बॉयज, जिनके मैंने अपना बर्थडे मनाने के लिए मजबूर किया है, मेरे तरीके से। लेकिन मेरा तरीका अधूरा है मेरे बेटे शाइन के बिना।'

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Shefali Shah (@shefalishahofficial)

    इसके अलावा शेफाली ने अपने एक सेल्फी भी शेयर की है। इस सेल्फी में शेफाली बर्थडे गर्ल नजर भी आ रही हैं। शेफाली ने इस फोटो में टियारा पहना हुआ है और वो काफी प्यारी लग रही हैं। इसके साथ उन्होंन कैप्शन में लिखा है 'मेरा बर्थडे, मेरे तरीके से।' साथ ही हैशटेग में उन्होंने #happybirthdaytome भी लिखा है।

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Shefali Shah (@shefalishahofficial)

    शेफाली की इन तस्वीरों पर उनके फैंस भी कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहे हैं। तो वहीं शेफाली खुद भी लोगों को बधाई देने के लिए धन्यवाद दे रही हैं। बता दें कि शेफाली शाह बीते करीब ढाई दशक से फिल्मों में सक्रिय हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अपने अभिनय का जौहर दिखाया है। बीते दिनों शेफाली नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 'अजीब दास्तांस' की चौथी कहानी 'अनकही' में नजर आई थीं। शेफाली के अभिनय को खूब पसंद किया जाता है।

    खबरें और भी

    रुपाली गांगुली नहीं थीं 'अनुपमां' के लिए पहली पसंद, इन अभिनेत्रियों ने ठुकराया ऑफर तब जाकर झोली में गिरा किरदार