Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shefali Shah: 'सपने में मिलती है' गाने से परेशान होती हैं शेफाली शाह, जानें क्यों

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Wed, 26 Apr 2023 05:16 PM (IST)

    Shefali Shah 1998 में रिलीज हुई फिल्म सत्या का गाना सपने में मिलती है। आज ही लोगों को खूब पसंद आता है। इस एक्ट्रेस शेफाली शाह नजर आई थी। अब एक्ट्रेस ...और पढ़ें

    Shefali Shah, Satya, Sapne Mein Milti Hai, Manoj Bajpayee, Shefali Shah Delhi Crime, Shefali Shah Darlings, Entertainment News, Bollywood News
    Shefali Shah, Satya, Sapne Mein Milti Hai, Manoj Bajpayee, Shefali Shah Delhi Crime, Shefali Shah Darlings, Entertainment News, Bollywood News

     नई दिल्ली, जेएनएन।  Shefali Shah: एक्ट्रेस शेफाली शाह (Shefali Shah) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। शेफाली ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1995 में आई फिल्म 'रंगीला' से की थी। इसके बाद 1998 में आई फिल्म 'सत्या' में नजर आई। इस फिल्म के किरदार के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस के पुरस्कार से नवाजा गया था। इस फिल्म का एक बहुत फेमस गाना है, सपने में मिलती है, जो कि आज भी लोगों खूब पसंद करते हैं। वहीं अब एक्ट्रेस ने सालों बाद बताया है कि उन्हें ये गाना काफी परेशान करता है।

    सपने में मिलती है गाने से परेशान होती हैं शेफाली

    मनोज बाजपेयी के साथ फिल्म सत्या में शेफाली नजर आई थी। एक इंटरव्यू में शेफाली ने कहा कि यह प्यारा है, लेकिन अब उसके दोस्त उसे परेशान करने के लिए इसे बजाते हैं। उन्होंने खुलासा किया कि वह जहां भी जाती हैं, लोग उन्हें देखकर ये गाना बजाते हैं।

    शेफाली ने रचाई दो शादियां

    पर्सनल लाइफ की बात करें तो शेफाली की दो शादियां हुई हैं। उनकी पहली शादी टीवी एक्टर हर्ष छाया से हुई थी। हालांकि, शादी के चार साल बाद वह दोनों अलग हो गए, जिसके बाद एक्ट्रेस फिल्म निर्माता विपुल शाह से शादी की। इस कपल के दो बेटे हैं, जिनका नाम मरिया और आर्यमन है।

    छेड़खानी पर छलका था एक्ट्रेस का दर्द

    हाल ही में शेफाली न्यूज एजेंसी एएनआई के पॉडकास्ट का हिस्सा बनी थी। यहां उन्होंने मीरा नायर की फिल्म मानसून वेडिंग में अपनी परफॉर्मेंस के बारे में बात की। इस फिल्म में उन्होंने रिया वर्मा नाम की लड़की का किरदार निभाया था, जो बचपन में यौन शोषण का शिकार होती है। इस दौरान एक्ट्रेस ने खुद के साथ रियल लाइफ में हुई छेड़खानी की घटना के बारे में भी बताया।

    खबरें और भी

    मुझे याद है कि मैं एक भीड़भाड़ वाले मार्केट में जा रही थी और किसी ने मुझे गलत तरीके से छुआ और मुझे ये बेहद घिनौना लगा। मैंने इस बारे में कभी किसी से बात नहीं की। ऐसा नहीं थी कि मैं गिल्टी महसूस कर रही थी, बल्कि मुझे बेहद शर्म आ रही थी।"

    शेफाली शाह वर्कफ्रंट

    शेफाली शाह को हाल ही में ‘दिल्ली क्राइम’, ‘डॉक्टर जी’ और ‘डार्लिंग्स’ में दमदार अदाकारी दिखाते देखा गया था। इसके अलावा शेफाली ने गांधी माय फादर ,दिल धड़कने दो और कमांडो जैसी शानदार फिल्मों में भी काम किया है।