Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shehnaaz Gill ने भुवन बम से पूछा, 'मैं कैसी लगती हूं आपको?' मिला मजेदार जवाब, देखें वायरल वीडियो

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 17 Feb 2023 08:08 PM (IST)

    Shehnaaz Gill On Bhuvan Bam शहनाज गिल ने सोशल मीडिया पर अपनी एक वीडियो शेयर की है। इसमें उन्हें भुवन बम से बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। वह उनसे पू ...और पढ़ें

    Shehnaaz Gill On Bhuvan Bam: शहनाज गिल एक्ट्रेस है।
    Shehnaaz Gill On Bhuvan Bam: शहनाज गिल एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Shehnaaz Gill On Bhuvan Bam: लोकप्रिय यूट्यूबर भुवन बम शहनाज गिल से उनके चैट शो देसी वाइब्स पर बातचीत करने पहुंचे थे। दोनों ने काफी मजेदार इंटरव्यू किया है। शहनाज गिल एंटरटेनमेंट जगत की जानी-मानी सेलिब्रिटी हैं। उनकी काफी बड़ी फैन फॉलोइंग भी हैं।

    शहनाज गिल भुवन बम से बात करती नजर आ रही हैं

    हाल ही में, शहनाज गिल ने अपना देसी वाइब्स विथ शहनाज गिल नामक शो लॉन्च किया है जो कि उनके यूट्यूब चैनल पर प्रसारित होता है। आगामी एपिसोड में वह भुवन बम से बात करती नजर आ रही हैं जो कि वेब सीरीज ताजा खबर का प्रमोशन करने पहुंचे थे। भुवन बम व्लोगिंग करते थे। अपने मजाकिया कंटेट के कारण वह दर्शकों के बीच भी काफी फेमस हुए।

    यह भी पढ़ें: Shehzada का ओपनिंग डे कलेक्शन 6-7 करोड़ के बीच, ट्रेड एनालिस्ट ने कार्तिक आर्यन की फिल्म को बताया- डिजास्टर

    View this post on Instagram

    A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

    शहनाज गिल ने आगामी एपिसोड का टीजर शेयर किया है

    शहनाज गिल ने अपनी आगामी एपिसोड का टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें शहनाज को भुवन बम से बात करते हुए देखा जा सकता है। शहनाज भुबन बम से पूछती हैं, 'घरेलू लड़की या बाहर की?' शहनाज गिल हंसी मजाक के बीच भुवन बम से आगे पूछती है, 'मैं कैसी लगती हूं आपको, घरेलू या..? इस पर भुवन बम ने मजेदार प्रतिक्रिया दी है। शहनाज गिल ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'घरेलू या फिर..? अपनी पसंद बताओ।'

    यह भी पढ़ें: Nora Fatehi का बोल्ड डांस देख फैंस हुए दीवाने, लिखा- तुम्हारे चक्कर में कुंवारे ही रह जाएंगे, देखें वीडियो

    View this post on Instagram

    A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

    भुवन बम वेब सीरीज ताजा खबर में नजर आए हैं

    भुवन बम वेब सीरीज ताजा खबर में नजर आए हैं। उनके अलावा इस वेब सीरीज श्रेया पिलगांवकर की अहम भूमिका है। यह डिजनी प्लस हॉटस्टार पर 5 जनवरी 2023 को रिलीज हुई थी। शहनाज गिल को हाल ही में फिल्म हौसला रख में देखा गया था। वह जल्द सलमान खान के साथ किसी का भाई किसी का जान में नजर आएंगी। भुवन बम की सोशल मीडिया पर काफी बड़ी फैन फॉलोइंग भी है। उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करते है।

    खबरें और भी