Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shehnaaz Gill ने दिलजीत दोसांझ के गाने 'जिंद माही' पर किया खूबसूरत डांस, दिखाई कातिलाना अदाएं, देखें वीडियो

    By JagranEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sat, 24 Sep 2022 05:25 PM (IST)

    Shehnaaz Gill Dance Video बिग बॉस 13 से फेमस हुई एक्ट्रेस शहनाज गिल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl इसमें उन्हें दिलजीत दोसांझ के गाने पर पो ...और पढ़ें

    Shehnaaz Gill Dance Video: शहनाज गिल का वीडियो काफी पसंद किया जा रहा हैl
    Shehnaaz Gill Dance Video: शहनाज गिल का वीडियो काफी पसंद किया जा रहा हैl

    नई दिल्ली, जेएनएनl Shehnaaz Gill Dance Video: शहनाज गिल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया हैl इसमें उन्हें दिलजीत दोसांझ के गाने जिंद माही पर रील वीडियो बनाते हुए देखा जा सकता हैl वह वीडियो में अलग-अलग अंदाज में डांस करती हुई नजर आ रही हैl इसमें उनकी कातिलाना अदाएं भी नजर आ रही हैl

    यह भी पढ़ें: Jhulan Goswami के लिए अनुष्का शर्मा ने लिखा इमोशनल पोस्ट, कहा- महिला क्रिकेट टीम की गेम चेंजर प्लेयर

    शहनाज गिल ने सलवार और कुर्ता पहन रखा है

    शहनाज गिल ने सलवार और कुर्ता पहन रखा है और ओढ़नी ले रखी हैl इसके अलावा उन्होंने मेकअप कर रखा हैl उन्होंने चोटी बांध रखी है और उन्होंने हाथों में चूड़ियां पहन रखी हैंl वह अलग-अलग अंदाज में डांस करती हुई नजर आ रही हैl शहनाज गिल की वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई हैl उन्होंने वीडियो 5 स्टार के साथ पोस्ट की हैंl उनकी वीडियो को 28 मिनट में 75000 से ज्यादा लाइक्स मिले हैंl वहीं इस पर साढ़े 3 हजार से ज्यादा कमेंट किए गए हैंl

    View this post on Instagram

    A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

    यह भी पढ़ें: Roger Federer के रिटायरमेंट पर भावुक हुईं ईशा गुप्ता, वीडियो शेयर कर कही ये बात

    शहनाज गिल की वीडियो पर फैंस ने ब्यूटीफुल जैसे कमेंट किए हैं

    शहनाज गिल की वीडियो पर फैंस ने ब्यूटी क्वीन, ब्यूटीफुल, लव यू सो प्रिटी, क्या बात है, वाओ सो ब्यूटीफुल, वाह क्या खूबसूरत लगती हो, बड़ी सुंदर दिखती हो, सुंदरीl हाय इन्ना सोना तेनु रब ने बनाया जैसे कमेंट किए हैंl वहीं कई लोगों ने इमोजी भी शेयर की हैl

    View this post on Instagram

    A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

    शहनाज गिल बिग बॉस 13 से फेमस हुई थी

    शहनाज गिल बिग बॉस 13 से फेमस हुई थीl इसमें उनके अलावा सिद्धार्थ शुक्ला भी नजर आए थेl दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे थेl शहनाज गिल जल्द फिल्मों में नजर आएंगीl उनके इंस्टाग्राम पर 1 करोड़ 23 लाख फॉलोअर्स हैl शहनाज गिल अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करती हैl शहनाज गिल सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद डिप्रेशन का शिकार हो गई थीl हालांकि अब वह ठीक है और उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया हैl वह अपनी डेब्यू फिल्म को लेकर उत्साहित हैl

    View this post on Instagram

    A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

    खबरें और भी