यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दही हांडी के मौके पर Shehnaaz Gill ने स्टेज पर किया दिल खोलकर डांस, यूजर बोले- 'आत्मा आ गई इसमे'
शहनाज गिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें वह दही हांडी के दौरान जबरदस्त अंदाज में जिंगाट गाने पर डांस करती नजर आईं। शहनाज गिल ...और पढ़ें

HighLights
- अमेरिका से वेकेशन मनाकर लौटी शहनाज गिल
- जन्माष्टमी के उत्सव में शामिल हुई एक्ट्रेस
- रेड सूट में खूबसूरत दिखीं अभिनेत्री
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'बिग बॉस 13' से बॉलीवुड की फिल्मों का सफर तय करने वाली अभिनेत्री शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। फैंस के साथ अपनी फोटो और वीडियो साझा करती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। इस वक्त शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह स्टेज पर शानदार डांस करती नजर आ रही हैं।
झिंगाट गाने पर शहनाज का डांस
26 अगस्त को देश भर में जन्माष्टमी का उत्सव मनाया गया। आमजन से लेकर फिल्मी सितारों के बीच भी इसकी धूम देखने को मिली। सोशल मीडिया पर सभी ने सेलिब्रेशन की फोटोज और वीडियोज भी शेयर किए। वहीं अब शहनाज गिल ने भी एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह डांस करती नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़ें- कैप्टन अमेरिका ने की Shehnaaz Gill का खाना चुराने की कोशिश, अचानक डर गईं एक्ट्रेस
View this post on Instagram
दरअसल, शहनाज गिल 27 अगस्त को मुंबई के एक दही हांडी समारोह में शामिल हुई थी। इस मौके पर एक्ट्रेस ने जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म धड़क से झिंगाट गाने पर स्टेज पर जबरदस्त डांस भी किया। डांस में शहनाज जमकर ठुमके लगाए।
शहनाज का लुक
इस मौके पर शहनाज रेड कलर के रेड कलर के अनारकली सूट पहना था। इसके साथ मैचिंग पैंट और एक जालीदार कढ़ाई वाला दुपट्टा भी कैरी किया था। शहनाज ने इसके साथ कढ़ाई वाली जूती और कानों में झूमके भी कैरी किए हुए हैं।
फैंस ने की एक्ट्रेस की तारीफ
शहनाज गिल के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "रेड ब्यूटी। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- 'डांसिंग क्वीन'। इसके अलावा कई लोगों ने रेड हार्ट इमोजी भी बनाया है।
शहनाज गिल के बारे में
शहनाज गिल ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से साल 2015 में की थी। इसके बाद वह म्यूजिक वीडियो में नजर आईं। इसके उन्होंने पंजाबी फिल्मों में भी काम किया हुआ है। वहीं साल 2019 में उन्होंने रियलिटी शो बिग बॉस 13 में नजर आई थी। इस शो से एक्ट्रेस की किस्मत बदली।