Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ghani Sayani song Out: हरियाणवी भाषा में शहनाज गिल ने रैप कर किया फैंस को इम्प्रेस, लगाए जोरदार ठुमके

    By Tanya AroraEdited By:
    Updated: Mon, 05 Dec 2022 05:12 PM (IST)

    Ghani Sayani song Out शहनाज गिल का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। फैंस एक्ट्रेस के नए प्रोजेक्ट का बड़ी ही बेसब्री के साथ इंतजार करते हैं। हाल ही में ...और पढ़ें

    shehnaaz gill ghani sayani song out fans impressed with bigg boss ex contestant haryanvi accent. Photo Credit/Instagram
    shehnaaz gill ghani sayani song out fans impressed with bigg boss ex contestant haryanvi accent. Photo Credit/Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Ghani Sayani song Out: बिग बॉस 13 में अपनी ओरिजिनालिटी से हर किसी को दीवाना बनाने वालीं शहनाज गिल आज के समय में हिंदुस्तान की जान बन चुकी हैं। उनके चाहने वाले न सिर्फ सोशल मीडिया पर हैं, बल्कि वह जो भी करती हैं वह उनके फैंस को खूब रास आता है और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। शहनाज गिल ने 2 दिन पहले ही अपने गाने 'घणी सयानी' की एक छोटी सी झलक अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की थी। अब हाल ही में एक्ट्रेस का एमटीवी शो 'हसल' 2.0 के विनर एमसी स्क्वैर के साथ नया गाना 'घणी सयानी' आउट हो चुका है और इस गाने में शहनाज गिल के ग्लैमरस अंदाज के साथ-साथ उनकी सिंगिंग का जादू भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

    हरियाणवी भाषा में गाना गाते दिखीं शहनाज गिल

    शहनाज गिल का 'घणी सयानी' गाने की शुरुआत होती है एमसी स्क्वैर के साथ, जो कड़कड़ाती धूप में रेगिस्तान में पानी ढूंढते हैं। वह पानी ढूंढते हुए ऐसे तालाब के पास पहुंच जाते हैं, जिसपर लिखा होता है कि पानी जहरीला है, लेकिन इसके बावजूद गर्मी से बेहाल एमसी स्क्वैर पानी ले लेते हैं और तभी शहनाज गिल आकर उन्हें पानी देती हैं। इसके बाद से गाने की शुरुआत होती है और एमसी स्क्वैर शहनाज गिल को फॉलो करते हुए नजर आते हैं। लेकिन अचानक ही तूफान में शहनाज गिल गायब हो जाती हैं। इसके बाद शहनाज गिल के एक से बढ़कर एक डांस स्टेप्स दिखाए गए हैं। इतना ही नहीं शहनाज गिल ने एमसी स्क्वैर के साथ मिलकर इस गाने के लिए अपनी आवाज भी दी हैं और वह हरियाणवी भाषा में गाना गाते हुए नजर आ रही हैं। शहनाज गिल का ये गाना बहुत ही पैपी है, जो निश्चित तौर पर आपको डांस करने के लिए मजबूर कर देगा।

    शहनाज के हरियाणवी लहजे से इम्प्रेस हुए फैंस

    शहनाज गिल को बिलकुल परफेक्शन के साथ हरियाणवी भाषा में गाना गाते हुए देखकर फैंस अपनी खुशी नहीं रोक पा रहे हैं। उनके 'घणी सयानी' सिंगल के इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, 'यह बहुत ही वर्सेटाइल है, उन्हें उनकी प्रतिभा दर्शाने से कोई भी नहीं रोक सकता है'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'उनके मूव्स, उनका लुक और उनका औरा सब कुछ बेहद ही शानदार है'। अन्य यूजर ने लिखा, 'तुम्हारी आवाज में जादू है सना'।स्वीट मेलोडी से लेकर पावरफुल फोक गाना। ये हरियाणवी लहजा और रैप मुझे बहुत ही पसंद आया'।

    टेलीविजन के बाद अब बॉलीवुड में शहनाज गिल रखने जा रही हैं कदम

    शहनाज गिल ने बिग बॉस 13 से बाहर आने के बाद कितनी मेहनत की, इस बात का अंदाजा आप उनके सोशल मीडिया से लगा सकते हैं। टीवी और बिग बॉस के अलावा कई पंजाबी और म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकीं शहनाज गिल जल्द ही बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने जा रही हैं। एक तरफ जहां एक्ट्रेस साजिद खान की फिल्म 100% में जॉन अब्राहम, नोरा फतेही और रितेश देशमुख के साथ नजर आएंगी, तो वही दूसरी तरफ वह सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई, किसी की जान' में भी अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Shehnaaz Gill ने 'घणी सयानी' का टीजर वीडियो किया जारी, बताया कब होगा पूरा म्यूजिक वीडियो रिलीज

    यह भी पढ़ें: Shehnaaz Gill: लोगों के ताने याद कर छलके शहनाज गिल के आंसू, सिम्पथी ले रही है...जैसे कमेंट्स ने तोड़ा दिल