Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shehnaaz Gill Pics: शहनाज गिल का देसी लुक देख हो जाएंगे मदहोश, सलवार सूट में पंजाबी कुड़ी ने लूटी महफिल

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Wed, 29 Nov 2023 08:42 PM (IST)

    Shehnaaz Gill Latest Pics टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 13 से अपनी खास पहचान बनाने वालीं शहनाज गिल अब किसी अलग परिचय की मोहताज नहीं हैं। फिल्मी दुनिया में क ...और पढ़ें

    शहनाज गिल की लेटेस्ट तस्वीरें आईं सामने (Photo Credit-Shehnaaz Gill Instagram)
    शहनाज गिल की लेटेस्ट तस्वीरें आईं सामने (Photo Credit-Shehnaaz Gill Instagram)

    HighLights

    1. सलवार सूट में कमाल लगीं शहनाज गिल
    2. शहनाज का देसी लुक शानदार
    3. वायरल हुईं शहनाज की ये तस्वीरें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Shehnaaz Gill Latest Images: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 13 से फैंस के दिलों की जीतने वालीं शहनाज गिल अब बी टाउन का जाना-माना चेहरा बन चुकी हैं। छोटे पर्दे के बाद बड़े पर्दे पर शहनाज ने अपनी छाप छोड़ी है।

    आए दिन किसी न किसी वजह से एक्ट्रेस का नाम जमकर सुर्खियां बटोरता रहता है। इस बीच शहनाज गिल की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिनमें शहनाज अपने देसी लुक से कहर बरपाती हुईं नजर आ रही हैं।

    सलवार सूट में कमाल लगीं शहनाज गिल

    सोशल मीडिया पर शहनाज गिल काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर देखा जाता है कि अपनी लेटेस्ट तस्वीरों और वीडियो को लेकर एक्ट्रेस का नाम जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। मौजूदा समय में अपनी लेटेस्ट तस्वीरों को लेकर 'थैंक्यू फॉर कमिंग' अदाकारा शहनाज एक बार फिर से लाइमलाइट में बनी हुई हैं।

    इन फोटो को शहनाज गिल ने बुधवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इन फोटो में आप देख सकते हैं कि शहनाज ग्रीन कलर के सलवार सूट में नजर आ रही हैं। अपनी सादगी और बेबाक खूबसूरती के दम पर एक्ट्रेस हर किसी का ध्यान खींच रही हैं। उनकी कातिलाना अदाएं इन तस्वीरों में साफ दिखाई दे रही हैं।

    खबरें और भी

    शहनाज गिल की ये फोटो इतनी ज्यादा कमाल की हैं, जिन्हें देखकर आप भी मदहोश हो जाएंगे और उनके देसी लुक पर फिदा हो जाएंगे। आलम ये है कि फैंस को शहनाज की ये लेटेस्ट तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं, जिसके चलते अदाकारा की ये फोटो जमकर वायरल भी हो रही हैं।

    इस मूवी में नजर आएंगी शहनाज गिल

    इस साल अप्रैल के महीने में रिलीज हुई हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इसके बाद हाल ही में एक्ट्रेस फिल्म 'थैंक्यू फॉर कमिंग' में नजर आईं।

    गौर करें शहनाज गिल की अपकमिंग फिल्म के बारे में तो आने वाले समय में अदाकारा जॉन अब्राहम और पुलकित सम्राट जैसे कलाकारों के साथ फिल्म '100 परसेंट' में नजर आएंगी।

    ये भी पढ़ें- 'मुझे परवाह नहीं...', Raghav Juyal संग बद्रीनाथ धाम जाने की खबरों के बीच Shehnaaz Gill ने किया ये पोस्ट