विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shehnaaz Gill का खुलासा, 'किसी का भाई किसी की जान' के लिए जब सलमान खान ने किया फोन, तब नंबर कर दिया था ब्लॉक

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Thu, 13 Apr 2023 11:27 PM (IST)Updated: Fri, 14 Apr 2023 04:05 AM (IST)

Shehnaaz Gill On Salman Khan फिल्म किसी का भाई किसी की जान में पूजा हेगड़े पलक तिवारी सिद्धार्थ निगम राघव ...और पढ़ें

Shehnaaz Gill On Salman Khan, kisi ka bhai kisi ki jaan, Shehnaaz Gill, Salman Khan
Shehnaaz Gill On Salman Khan, kisi ka bhai kisi ki jaan, Shehnaaz Gill, Salman Khan

नई दिल्ली, जेएनएन। Shehnaaz Gill On Salman Khan: सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में शहनाज गिल नजर आएंगी। वह बिग बॉस 13 से काफी फेमस हुई है। बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला के वह काफी करीब थी। हालांकि, सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद वह टूट गई। अब वह जल्द फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आएंगी। इस फिल्म से उनका बॉलीवुड भी हो रहा है। 

शहनाज गिल ने सलमान का फोन नंबर ब्लॉक कर दिया था

हाल ही में, उन्होंने द कपिल शर्मा शो में भाग लिया है। इस अवसर पर उन्होंने खुलासा किया कि एक बार सलमान का फोन नंबर उन्होंने ब्लॉक कर दिया था। कपिल शर्मा से बातचीत करते हुए शहनाज गिल ने कहा है कि जब सलमान खान ने उन्हें किसी का भाई किसी की जान के लिए रोल ऑफर किया था, तब यह वाकया हुआ है। 

View this post on Instagram

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

शहनाज गिल के मोबाइल में सलमान खान का नंबर सेव नहीं था

शहनाज गिल उस समय अमृतसर में थी। उनके मोबाइल पर फोन अनजान नंबर से कॉल आया, जैसे ही उन्हें अनजान नंबर देखा, उन्होंने उस नंबर को ब्लॉक कर दिया। उन्हें यह भी नहीं पता था कि उन्हें सलमान खान फोन कर रहे हैं। इसके कुछ मिनट उन्हें बाद मैसेज आया कि सलमान उन्हें कॉल करना चाह रहे हैं। उन्होंने इस बात का पता लगाने के लिए ट्रू कॉलर ऐप पर सलमान खान का नंबर सर्च किया। इसमें उन्हें पता चला कि वाकई सलमान खान उन्हें फोन कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

सलमान खान ने शहनाज गिल को फिल्म ऑफर की

इसके बाद उन्होंने सलमान खान का नंबर अनब्लॉक किया और उन्हें कॉल बैक किया। तब जाकर सलमान खान ने उनसे बात की और उन्हें फिल्म ऑफर की। जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। शहनाज गिल ने फिल्म के ट्रेलर लांच पर कहा कि उन्हें बिल्कुल भी नर्वस महसूस नहीं हो रहा है और वह फिल्म को मिल रहे प्यार को लेकर काफी उत्साहित है।

View this post on Instagram

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

शहनाज गिल सबसे ज्यादा पसंद अपने आपको करती हैं

शहनाज गिल ने ट्रेलर लॉन्च पर यह भी कहा था कि वह सबसे ज्यादा पसंद अपने आपको करती हैं। इसके बाद सलमान खान को करती है और फिर सब को करती है। किसी का भाई किसी का जान का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। 

View this post on Instagram

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)