Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Honsla Rakh: सिद्धार्थ को याद कर प्रमोशन के दौरान ही रोने लगती हैं शहनाज़ गिल, सामने आया हंसते हुए चेहरे का सच

    By Nazneen AhmedEdited By:
    Updated: Wed, 13 Oct 2021 12:29 PM (GMT+05:30)

    सिद्धार्थ शुक्ला के गुज़रने के एक महीन बाद उनकी खास दोस्त शहनाज़ कौर गिल काम पर वापस लौट आई हैं। सिड के निधन के बाद शहनाज़ ने अपनी सारी शूटिंग कैंसिल ...और पढ़ें

    Photo credit - Shehnaaz Gill Insta Account
    Photo credit - Shehnaaz Gill Insta Account

    नई दिल्ली, जेएनएन। सिद्धार्थ शुक्ला के गुज़रने के एक महीन बाद उनकी खास दोस्त शहनाज़ कौर गिल काम पर वापस लौट आई हैं। सिड के निधन के बाद शहनाज़ ने अपनी सारी शूटिंग कैंसिल की कर दी थीं और वो घर से बाहर तक नहीं आ रही थीं, लेकिन अब एक्ट्रेस ने फिर सेट पर वापसी कर ली है। इन दिनों शहनाज़ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हौसला रख’ का प्रमोशन कर रही हैं।

    बीते दिनों दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के प्रमोशन का एक वीडियो शेयर किया था जिसमें शहनाज़ भी नज़र आ रही थीं। वीडियो में शहनाज अच्छे से बातें भी कर रही थीं और हंसी मज़ाक भी कर रही थीं, लेकिन लोगों ने उनकी मुस्कुराहट के पीछे उनकी उदासी देख ली। लोग शहनाज़ के कमबैक करने की तारीफ कर रहे है तो वहीं उन्हें मज़बूत बने रहने की सलाह भी दे रहे हैं।

    इस बीच खबर है कि शहनाज प्रमोशन के दौरान भी सिद्धार्थ को याद कर बार-बार रोने लगती हैं। शहनाज ख़ुद को मज़बूत बनाए रखने की पूरी कोशिश कर रही हैं, लेकिन जैसे ही उन्हें याद आता है कि सिड अब उनके साथ नहीं है वो भावुक हो जाती हैं और टूट जाती हैं।

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by ♡SidNaazdie_hardfan♡ (@sidnaazdie_hardfan)

    एक सूत्र ने बॉलीवुड लाइफ से बात करते हुए बताया कि ‘वो मज़बूत बन रहने की पूरी कोशिश कर रही हैं, लेकिन जैसे ही उन्हें याद आता है कि उनकी दुनिया उजड़ गई तो रोने लगती हैं। शहनाज़ के अंदर से वो स्पार्क चला गया है। हालांकि वो इस दुख से बाहर आने की पूरी कोशिश कर रही हैं। हालांकि शहनाज़ के आसपास ऐसे कई लोग हैं जो उनका अच्छे से ख्याल रख रहे हैं। दिलजील बहुत शानदार व्यक्ति हैं वो हर वक्त शहनाज़ के पास रहते हैं और उनका ख्याल रखते हैं। इतना ही नहीं सिद्धार्थ की मां रीता मां भी शहनाज़ को फोन कर के उनका हालचाल पूछती रहती हैं’।

    खबरें और भी