Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shehnaaz Gill ने दुबई में सेलिब्रेट किया बर्थडे, तारों की रोशनी में काटा 32वें जन्मदिन का केक; देखें PHOTOS

    Updated: Mon, 27 Jan 2025 08:16 PM (IST)

    एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। बिग बॉस 13 में नजर आने वाली शहनाज अब फिल्मों और सॉन्ग में शानदार काम करने के लिए तार ...और पढ़ें

    शहनाज गिल ने दुबई में सेलिब्रेट किया बर्थडे (Photo Credit- Instagram)
    शहनाज गिल ने दुबई में सेलिब्रेट किया बर्थडे (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. शहनाज गिल ने दुबई में मनाया बर्थडे का जश्न
    2. फैंस के साथ शेयर की खास तस्वीरें
    3. दुबई की इस खास जगह पर काटा बर्थडे केक

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने लोगों का दिल बिग बॉस 13 सीजन से जीता। दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनके मस्ती भरे अंदाज को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। उस समय शहनाज को पंजाब की कटरीना कैफ भी कहा जाता था। हालांकि, वर्तमान में वह खुद की पहचान बतौर एक्ट्रेस बनाने में कामयाब रही हैं। 27 जनवरी का दिन शहनाज के लिए थोड़ा स्पेशल है। आज उन्होंने अपने 32वें जन्मदिन का जश्न मनाया।

    म्यूजिक एल्बम और सलमान के साथ फिल्म में काम करने वाली एक्ट्रेस शहनाज गिल ने दुबई में बर्थडे सेलिब्रेट किया। सेलेब्स से लेकर फैंस सुबह से अभिनेत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीच शहनाज ने भी खास अंदाज में खुद को बर्थडे विश करते हुए पोस्ट शेयर की, जो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैलती जा रही है।

    Photo Credit- Instagram

    शहनाज गिल ने दिखाई बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक

    शहनाज ने इंस्टाग्राम पर बीती रात जन्मदिन के जश्न की झलक (Shehnaaz Gill Birthday Celebration) फैंस को दिखाई। तस्वीर और वीडियो को देखकर एक्ट्रेस की खुशी का अंदाजा लगाया जा सकता है। शहनाज गिल ने केक काटने की वीडियो भी अपलोड की है। इसमें देखा जा सकता है कि वह दुबई की फेमस बिल्डिंग 'बुर्ज अल अरब' के सामने केक काटती नजर आ रही हैं। बैकग्राउंड में शानदार सजावट की गई है। शहनाज की तस्वीरों पर फैंस भी जमकर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।  

    ये भी पढ़ें- Celebs Transformation: Ram Kapoor से लेकर छोटी सलोनी तक TV सेलेब्स जिनके ट्रांसफॉर्मेशन ने किया सभी को हैरान

    View this post on Instagram

    A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

    पोस्ट के कैप्शन में शहनाज ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे टू मी।' एक्ट्रेस के प्रशंसक उनकी पोस्ट की खूब तारीफ करते नजर आ रहे हैं। ज्यादातर यूजर्स कमेंट सेक्शन में उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। वहीं, टीवी के ज्यादातर पॉपुलर सितारों ने एक्ट्रेस के लिए स्पेशल जन्मदिन स्टोरी इंस्टाग्राम पर लगाई है।  

    शहनाज गिल का वर्कफ्रंट

    एक्ट्रेस शहनाज गिल ने 'विद्या और विक्की का वो वाला वीडियो' में आइटम सॉन्ग किया था, जिसके लिए एक्ट्रेस के डांस स्टाइल की खूब सराहना की गई। हाल ही में उन्होंने मशहूर सिंगर और रैपर हनी सिंह के साथ एक म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है, जिसे हनी और शहनाज दोनों के फैंस ने पसंद किया है। अब उन्हें बेहद जल्द पंजाबी फिल्म इक कुड़ी में देखा जाएगा। बता दें कि यह मूवी सिनेमाघरों में 13 जून को रिलीज होगी। 

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Siddharth Shukla की बर्थ एनिवर्सरी पर शहनाज गिल को आई एक्टर की याद, काले पन्ने पर लिखी दिल की बात