Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shehnaaz Gill Video: Oops मोमेंट का शिकार हुईं शहनाज गिल, पार्टी में एक्ट्रेस की ड्रेस ने दिया धोखा

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Wed, 13 Sep 2023 01:36 PM (GMT+05:30)

    Shehnaaz Gill Oops Moment Video बिग बॉस 13 से खास पहचान बनाने वालीं शहनाज गिल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म थैंक्यू फॉर कमिंग के प्रमोशन में लगी हुई है ...और पढ़ें

    शहनाज गिल का ऊप्स मोमेंट वीडियो हुआ वायरल (Photo Credit-Instagram)
    शहनाज गिल का ऊप्स मोमेंट वीडियो हुआ वायरल (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. शहनाज गिल का ऊप्स मोमेंट वीडियो हुआ वायरल  
    2. ब्लैक ड्रेस शहनाज के लिए बनी मुसीबत
    3. जल्द रिलीज होगी एक्ट्रेस की फिल्म थैंक्यू फॉर कमिंग

    नई दिल्ली जेएनएन: Shehnaaz Gill Oops Moment Video Goes Viral: सलमान खान के पॉपुलर टीवी शो बिग बॉस 13 के जरिए लाइमलाइट बटोरने वालीं शहनाज गिल आज के समय में किसी अलग पहचान की मोहताज नहीं हैं। इन दिनों शहनाज गिल अपनी आने वाली फिल्म 'थैंक्यू फॉर कमिंग' के प्रमोशन में जुटी हुईं।

    बीती रात शहनाज ने एक पार्टी में शिरकत की है, इस दौरान एक्ट्रेस को ऊप्स मोमेंट्स का शिकार होना पड़ा है। इस मौके का शहनाज गिल का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसके चलते शहनाज का नाम लगातार सुर्खियां बटोर रहा है।

    शहनाज का ऊप्स मोमेंट वीडियो वायरल  

    इस साल रिलीज हुई सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के जरिए हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने वालीं शहनाज गिल अपकमिंग फिल्म 'थैंक्स फॉर कमिंग' की वजह से चर्चा का विषय बने हुई हैं। मंगलवार को शहनाज की इस फिल्म का पहला गाना 'हांजी' रिलीज किया गया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by tv actress❤ (@avneet_anushka_fappers)

    इस म्यूजिक लॉन्च के बाद फिल्म की स्टारकास्ट ने एक पार्टी को ऑर्गेनाइज किया, जिसमें सभी की ड्रेस थीम ब्लैक कलर की रही। इस दौरान शहनाज गिल भी स्टाइलिश ब्लैक आउटफिट में नजर आईं, लेकिन एक मौके पर एक्ट्रेस की ये ड्रेस उनके लिए मुसीबत बन गई और बार-बार वह इसे हाथों से संभालते हुए दिखाई दीं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

    इस मौके का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें शहनाज को ऊप्स मोमेंट का सामना करना पड़ा है। इस वीडियो में ये साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से शहनाज गिल को अपनी ड्रेस की वजह से शर्मिंदा होना पड़ा है।

    जल्द रिलीज होगी शहनाज गिल की फिल्म

    इसके अलावा गौर करें शहनाज गिल की आने वाली फिल्म 'थैंक्यू फॉर कमिंग' की तरफ तो आने वाले 6 अक्टूबर को एक्ट्रेस की ये मूवी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के ट्रेलर में ये साफ देखा गया है कि शहनाज इस बार बिंदास अंदाज में नजर आने वालीं हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor)

    डायरेक्टर करण बूलानी के निर्देशन में बनी 'थैंक्यू फॉर कमिंग' में शहनाज गिल के अलावा भूमि पेडनेकर, कुशा कपिला, डॉली सिंह, शिबानी बेदी, अनिल कपूर और करण कुंद्रा जैसे कलाकार मौजूद हैं। 

    ये भी पढ़ें- Jawan OTT Release: जवान के बिके ओटीटी राइट्स, इतने सौ करोड़ में हुई डील, जानें किस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम