Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'हर इंसान को जीने का हक...', Shehnaaz Gill ने दिया बेवफाई करने वालों का साथ? वीडियो देख खौला लोगों का खून

    Updated: Sat, 07 Feb 2026 07:07 PM (IST)

    शहनाज गिल को वैसे तो उनके फैंस बहुत प्यार करते हैं, लेकिन उनके एक पुराने वायरल बयान ने उनका दिल पूरी तरह से तोड़ दिया है। 'सिडनाज' की जोड़ी पसंद करने वा ...और पढ़ें

    शहनाज गिल के बेवफाई को लेकर दिए बयान पर भड़के फैंस/ फोटो- Instagram

    शहनाज गिल के बेवफाई को लेकर दिए बयान पर भड़के फैंस/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'बिग बॉस 13' के समय से ही शहनाज गिल को फैंस काफी पसंद करते हैं। इस शो में जहां उनकी बबली पर्सनालिटी को फैंस ने बहुत सराहा था, वहीं सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी बॉन्डिंग को भी लोगों ने खूब पसंद किया था।

    हालांकि, अब शहनाज गिल का धोखा देने वाले पार्टनर्स को लेकर एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इसे देखकर फैंस अपना गुस्सा कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं और उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं।

    क्या शहनाज गिल ने दिया बेवफा लोगों का साथ?

    शहनाज गिल का तीन महीने पुराना एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो उन्होंने 'मिर्ची पंजाबी' के साथ किया था। इस पॉडकास्ट में शहनाज गिल आज के दौर के रिश्तों पर बात करती दिखाई दी थीं। उन्होंने रिश्तों में बेवफाई पर  कहा था:

    "करने दो जो वह करता है। अगर वह बाहर भी जाना चाहता है तो... आजकल हम वैसे भी ज्यादा सुनते हैं कि लोगों की बाहर गर्लफ्रेंड हैं, इसलिए उन्होंने छोड़ दिया। इट्स ओके, बनाने दो उसको गर्लफ्रेंड, कितनी देर? अलाउड कर दो उसको। थोड़ी देर अलाउड कर दो उसको।"

    shahnaaz gill

    शहनाज यहीं शांत नहीं हुईं, उन्होंने आगे कहा, "कर, तुझे जो करना है वह कर। वह इतना ज्यादा हर्ट हो जाएगा, एक दिन इतना ज्यादा फील करेगा कि यार मैंने क्या किया! मैं इसको धोखा दे रहा था। यह एक इंसान का नेचर होता है कि वह कितना भी शैतान हो, उसके अंदर दिल जरूर होता है। हर एक इंसान को जीने का हक है। उसको थोड़ी देर जीकर देखने दो अपनी लाइफ। चल मैं तेरे साथ हूं, तू जी ले अपनी जिंदगी, लेट्स सी क्या होता है।"

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 के बाद Shehbaz Badesha ने गर्लफ्रेंड को पैपराजी से मिलवाया, बोले- अब किसी लड़की पर ट्राई...

    सोशल मीडिया पर लोगों ने किया ट्रोल

    शहनाज गिल के इस पुराने वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स को ऐसा लग रहा है कि एक्ट्रेस 'चीटिंग' को जस्टिफाई कर रही हैं। एक यूजर ने लिखा, "आप वही औरत हो ना, जिसने कहा था कि तलाक का कारण स्मोकिंग होता है? यहां आप चीटिंग को जस्टिफाई कर रही हो। कई महिलाएं इतनी ज्यादा मिसोजिनिस्ट (Misogynist) होती हैं कि वे आदमियों से भी ज्यादा खराब होती हैं और यही सबसे खराब चीज है।"

    खबरें और भी

    shehnaaz gill on cheating

    दूसरे यूजर ने लिखा, "2026 में महिलाएं बेवफाई को जस्टिफाई कर रही हैं और उसे रोमांटिक बता रही हैं। शहनाज गिल, आप खुद को अपग्रेड करो।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "इस बात को सुनकर मुझे सच में शर्म आ रही है।" शहनाज गिल को उनके इस बयान के लिए बुरी तरह ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss19: पिता के शो पर आने से नाराज थे Shehbaz Badesha, कहा- 'मैं चाहता था कि...'