Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shehzada Twitter Review: कार्तिक आर्यन की 'शहाजादा' को मिल रहा दर्शकों का प्यार, लोगों ने कहा- फुल पैसा वसूल

    By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
    Updated: Fri, 17 Feb 2023 11:42 AM (IST)

    Shehzada Twitter Review कार्तिक आर्यन की शहजादा आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसके साथ ही लोगों ने फिल्म को लेकर ट्विटर पर अपना रिक्शन देना भी शुर ...और पढ़ें

    Shehzada Twitter Review Kartik Aaryan kriti sanon
    Shehzada Twitter Review Kartik Aaryan kriti sanon

    नई दिल्ली, जेएनएन। Shehzada Twitter Review: भूल भुलैया 2 की सफलता के बाद, कार्तिक आर्यन ने डायरेक्टर रोहित धवन की शहजादा के साथ आज बड़े पर्दे पर दस्तक दी है। फिल्म में उनके साथ कृति सेनन भी नजर आईं, जो साल 2019 की कॉमेडी फिल्म लुका छुपी में भी कार्तिक के साथ रंग जमा चुकी है। 2 घंटे 25 मिनट की इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने U/A सर्टिफिकेट से नवाजा है। सोशल मीडिया पर फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वालों के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। तो चलिए जानते हैं कि दर्शकों को कितनी पसंद आई है कार्तिक आर्यन की शहजादा...।

    आज रिलीज हुई शहजादा

    शहजादा को देश भर में 3000 से अधिक स्क्रीनों पर रिलीज किया गया। हालांकि, स्क्रीन संख्या इससे भी ज्यादा हो सकती थी लेकिन हॉलीवुड फिल्म एंट मैन 3 की रिलीज की वजह से ये बंट गय। इस फिल्म से कार्तिक आर्यन बतौर प्रोड्यूसर भी डेब्यू कर रहे हैं। पठान के साथ फिल्म के क्लैश को टालने के लिए इसकी रिलीज डेट 10 फरवरी से बदलकर 17 की गई थी। हालांकि, इसका फायदा फिल्म को मिलता नजर नहीं आ रहा है।

    लोग बोले- फुल पैसा वसूल

    फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वालों ने ट्विटर पर अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं। एक यूजर ने लिखा कि- पहले दिन और पहले शो में मुझे लेकर सिर्फ 7 लोग थे, मुझे भूल भुलैया 2 भी इतनी अच्छी नहीं लगी थी, लेकिन सिनेमाघर में उसे देखना एक अलग एहसास था। शहजादा इतनी अच्छी नहीं है...। तो किसी का कहना है कि बॉलीवुड को कार्तिक आर्यन के रूप में एक परफेक्ट एक्शन हीरो मिल गया है।

    लीड रोल में हैं कृति सेनन

    एक दूसरे यूजर ने लिखा कि कार्तिक ने वो रोल प्ले किया है जिसे अल्लू अर्जुन ने निभाया था, उन्होंने अपने किरदार के साथ पूरी तरह से इंसाफ किया है, देखकर अच्छा लगा। तो कोई फिल्म को एक फैमिली एंटरटेनर और फुल पैसा वसूल फिल्म बता रहा है।  शहाजादा में परेश रावल, मनीषा कोइराला, राजपाल यादव और रोनित रॉय सहित अन्य कलाकारों को भी महत्वपूर्ण भूमिका मिली है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें

    Mc Stan ने पॉपुलैरिटी के मामले में सलमान खान को भी छोड़ा पीछे, तो शिव को चटाई प्रियंका ने धूल

    Swara Bhaskar Wedding: पति फहद अहमद को भाई कहने पर ट्रोल हो रही स्वरा भास्कर