Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भारतीय अंदाज में 'हैरी पॉटर' जैसी फिल्म बनाना चाहते हैं शेखर कपूर, बताया क्यों नहीं बन पाई 'पानी'

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Mon, 03 Apr 2023 04:27 PM (IST)

    Shekhar Kapur बॉलीवुड इंडस्ट्री के नामी निर्देशक शेखर कपूर ने लीक से हटकर बनाने वाली फिल्मों के जरिये अपनी अलग पहचान बनाई है। आज वह किसी परिचय के मोहत ...और पढ़ें

    File Photo of Shekhar Kapur (Right) and Harry Potter Film (Left)
    File Photo of Shekhar Kapur (Right) and Harry Potter Film (Left)

    नई दिल्ली, जेएनएन। हिंदी ऑडियंस को 'मिस्टर इंडिया' और 'बैंडिट क्वीन' जैसी फिल्में देने वाले शेखर कपूर फिल्म इंडस्ट्री में जाना माना नाम बन चुके हैं। उन्होंने आज तक जितनी भी फिल्में डायरेक्ट कीं, लगभग सभी बॉक्स ऑफिस पर पसंद की गईं। यह बात सभी जानते हैं कि शेखर कपूर दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ 'पानी' फिल्म बनाने वाले थे, लेकिन किसी कारण यह फिल्म उनके साथ बन न सकी।

    पारलौकिक चीजों के आदि हो चुके हैं लोग

    बहरहाल, इस मूवी पर फिर से काम स्टार्ट होगा या नहीं, यह तो आने वाले दिनों में पता लग जाएगा। मगर, ऐसी खबर है कि शेखर कपूर इंडियन हैरी पॉटर जैसी एक फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार, शेखर कपूर ने इस बारे में बात की।

    उन्होंने कहा कि भारत में लोग उन चाजों के आदि हो चुके हैं, जो पारलौकिक हैं। उन्होंने एक ऐसी मूवी बनाने की योजना बनाई है, जो हॉलीवुड की हैरी पॉटर के इंडियन वर्जन जैसी हो।

    (Photo Credit: Shekhar Kapur Instagram)

    'हैरी पॉटर' जैसी फ्रेंचाइजी बनाएंगे शेखर कपूर

    शेखर कपूर ने कहा कि वह एक ऐसे प्रोजेक्ट को प्लान कर रहे हैं, जो 'हैरी पॉटर' के भारतीय वर्जन जैसा हो, लेकिन पूरी तरह से 'हैरी पॉटर' ही न हो। फिल्म का थीम उस अंग्रेजी फिल्म की तरह हो, लेकिन उससे अलग भी हो। उन्होंने कहा कि 'हैरी पॉटर' जैसी फिल्म फ्रेंचाइजी बनाएंगे, और यह पूरी तरह से भारतीय फिल्म होगी।

    'पानी' पर नहीं बनी बात

    'पानी' फिल्म क्यों नहीं बन सकी, इस पर शेखर कपूर ने कहा कि वह इस फिल्म को स्पैनिश भाषा में बनाना चाहते थे। मेक्सिको में भी पानी की वह समस्या है, इसलिए उन्होंने सोचा कि फिल्म का एक सेट वहां भी लगे, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। उन्होंने कहा कि उस वक्त उनकी जिंदगी के पांच से छह साल खराब हो गए।

    खबरें और भी

    इन फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके हैं शेखर कपूर

    शेखर कपूर ने 'मासूम', 'विश्वरूपम', 'एलिजाबेथ: द गोल्डन एज' सहित कई फिल्मों को डायरेक्ट किया है, जो आगे चलकर बॉक्स ऑफिस हिट रहीं। उनके निर्देशन में बनी आखिरी मूवी 'वॉट लव गॉट टू डू विद इट' थी। इस मूवी को रोम फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट कॉमेडी फिल्म का अवॉर्ड मिला था।