Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mister India 2: शेखर कपूर को मिस्टर इंडिया 2 बनाने के लिए ऑफर हुए 300 करोड़, डायरेक्टर ने दिया ये जवाब

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Tue, 19 Sep 2023 06:16 PM (GMT+05:30)

    Shekhar Kapur Reveals He Was Offered 300 Crore To Make Mister India 2 मिस्टर इंडिया बॉलीवुड की उन चुनिंदा फिल्मों में से एक जो आने वाली हर जनेरेशन के ...और पढ़ें

    Shekhar Kapur Reveals He Was Offered 300 Crore To Make Mister India 2
    Shekhar Kapur Reveals He Was Offered 300 Crore To Make Mister India 2

    नई दिल्ली, जेएनएन। Shekhar Kapur Reveals He Was Offered 300 Crore To Make Mister India 2: अनिल कपूर और श्रीदेवी की आइकोनिक फिल्म मिस्टर इंडिया आज भी अपने आप में एक अलग फिल्म है। मिस्टर इंडिया की कहानी, किरदार और खासकर विलेन ने इस फिल्म को हर जनरेशन के लिए रिलेवेंट बना दिया। अब फिल्म के डायरेक्टर शेखर कपूर ने जानकारी दी है कि उन्हें मिस्टर इंडिया 2 बनाने के लिए एक मोटी रकम ऑफर की गई।

    मिस्टर इंडिया 2 को बनाने की खबरें अक्सर सुनने को मिलती है। इस बीत अब शेखर कपूर ने फिल्म का जिक्र छोड़कर एक बार फिर मामले को ताजा कर दिया है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर मिस्टर इंडिया 2 से जुड़ी एक जानकारी शेयर की है। जब उन्हें फिल्म को बनाने के लिए 300 करोड़ रुपये ऑफर किए गए। हालांकि, वो आने वाले समय में मिस्टर इंडिया 2 को डायरेक्ट करने के मूड में नहीं लग रहे हैं। 

    यह भी पढ़ें- Salman Khan की बहन अर्पिता के घर आए बप्पा, मां सलमा खान ने आरती के साथ किया जोरदार स्वागत, देखें वीडियो

    क्या बोले शेखर कपूर ?

    शेखर कपूर ने मिस्टर इंडिया को लेकर ट्वीट में कहा, "ये एक ऐसी फिल्म है, जो कई जनरेशन के साथ इमोशनली कनेक्ट करती है, जो एक युग को परिभाषित करते हैं। ये वे अहम फिल्में है और शाह रुख खान ने इनमें से कई फिल्मों को किया है। मुझे मिस्टर इंडिया 2 बनाने के लिए 300 करोड़ की पेशकश की गई थी, इस दावे के साथ कि वे केवल 3 हफ्ते में अपना पैसा वसूल लेंगे। मैंने कहा- 3 हफ्ते? लेकिन मिस्टर इंडिया तो 30 साल तक चली।"

    बोनी कपूर बनाएंगे मिस्टर इंडिया 2

    मिस्टर इंडिया 2 को लेकर बोनी कपूर ने भी दिलचस्प दिखाई थी। साल 2023 की शुरुआत में पिंकविला के साथ बातचीत में उन्होंने कहा था कि वो मिस्टर इंडिया 2 जरूर बनाएंगे। अगर फिल्म पर काम शुरू हो जाता है, तो ये हैरानी की बात नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि वॉन्टेड, नो एंट्री और मिस्टर इंडिया जैसी हिट फिल्मों के सीक्वल की मांग है।

    खबरें और भी

    अमरीश पुरी का आइकेनिंग मोगैंबो किरदार

    मिस्टर इंडिया 1987 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अनिल कपूर और श्रीदेवी लीड रोल में थे। इनके अलाव बॉलीवुड के पॉपुलर विलेन अमरीश पुरी भी फिल्म का हिस्सा थे। उनका निभाया मोगैंबो का किरदार आज भी विलेन्स की दुनिया में बेहद पॉपुलर है।

    यह भी पढ़ें- Singham Again: रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में हुई इस ग्लैमरस एक्ट्रेस की एंट्री, करीना-दीपिका से नहीं कम