Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शिबानी दांडेकर ने शादी के एक महीने बाद ही किया खुलासा, बताया तलाकशुदा और दो बच्चों के पिता फरहान अख्तर से क्यों की शादी?

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Fri, 11 Mar 2022 07:50 AM (IST)

    शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर की शादी जावेद अख्तर और शबाना आजमी के खंडाला फार्महाउस में हुई थी। इस शादी में सिर्फ 50 लोग शामिल हुए थे। इस शादी में फरह ...और पढ़ें

    Photo Credit : Shibani Dandekar Instagram Photos Screenshot
    Photo Credit : Shibani Dandekar Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर ने पिछले महीने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर संग शादी की है। दोनों ने 19 फरवरी को परिवार और खास दोस्तों की मोजूदगी में धूमधाम से शादी की। फरहान और शिबानी की शादी की वैडिंग रिसेप्शन से लेकर हर सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं थीं। इस शादी में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने शिकरत की थी। वहीं अब शादी के करीब एक महीने के बाद ही शिबानी ने इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने आखिर पहले से शादीशुदा और दोा बेटियों के पिता संग शादी क्यों की? शिबानी ने इस का खुलासा सोशल मीडिया पर किया है। आएइ जानते हैं क्या?

    शिबानी दांडेकर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर​ की है। इस तस्वीर में वह फराह खान के साथ के नजर आ रही हैं। बता दें कि हाल ही में महिला दिवस के मौके पर फराह ने अपने साथ शिबानी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, 'भाभी शिबानी दांडेकर...वुमेन इन लव।' वहीं बाद में इसी पोस्ट को शिबानी ने री-पोस्ट किया। इस री-पोस्ट करते हुए शिबानी ने लिखा, 'लव यू सो मच! तुम्हारी भाभी बनने के लिए ही सिर्फ मैंने फरहान से शादी की है।' शिबानी और फरहा का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में बना हुआ है। बता दें कि फराह और फरहान अख्तर रिश्ते में भाई-बहन लगते हैं। फराह की मां मेनका और फरहान की मां हनी ईरानी बहनें हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Shibani Dandekar-Akhtar (@shibanidandekar)

    आपको बता दें कि शिबानी दांडेकर और ​फरहान अख्तर की शादी में उनके खास दोस्त ऋतिक रोशन उनके मम्मी-पापा राकेश रोशन और पिंकी रोशन भी शामिल हुए थे। वहीं एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा, शिबानी की बड़ी बहन अनुषा दांडेकर, और शिबानी की खास दोस्त रिया चक्रवर्ती, निर्देशक आशुतोष गोवारिकर, रितेश सिधवानी, मोनिका डोगरा, गौरव कपूर, समीर कोचर, मेयांग चांग और जूही चावला सहित कई स्टार्स ने शिरकत की थी।