Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shilpa Shetty ने ऑल ब्लैक कलर की ड्रेस पहनकर दिया बोल्ड पोज, तस्वीरें देख फैंस ने कहा, 'बहुत ही खूबसूरत'

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 01 Jan 2023 07:33 PM (GMT+05:30)

    Shilpa Shetty Bold Photos शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर अपनी तीन तस्वीरें शेयर की है। इसमें उन्हें बोल्ड अंदाज में पोज देते हुए देखा जा सकता है। वह ...और पढ़ें

    Shilpa Shetty Bold Photos: शिल्पा शेट्टी फिल्म एक्ट्रेस है।
    Shilpa Shetty Bold Photos: शिल्पा शेट्टी फिल्म एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Shilpa Shetty Bold Photos: फिल्म एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की है। इसमें उन्हें ब्लैक कलर की ड्रेस पहनकर पोज देते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने हाई हील्स पहन रखी है और मैचिंग स्टॉकिंग भी पहन रखी है। उन्होंने लिपस्टिक लगा रखी है और वह बोल्ड अंदाज में पोज देती हुई नजर आ रही है। 

    शिल्पा शेट्टी ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, '2023 का स्वागत है'

    शिल्पा शेट्टी ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, '2023 का स्वागत है। एडवेंचर शुरू हुआ।' उन्होंने फोटोज 18 मिनट पहले तस्वीरें शेयर की है, जिसे 18000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं, तस्वीरों पर 251 कमेंट किए गए हैं। कई लोगों ने शिल्पा शेट्टी की तस्वीरों पर नए साल की बधाई दी है। कई लोगों ने उनकी खूबसूरती की सराहना की है। वहीं, कई लोगों ने उनके लुक को लेकर भी कमेंट किया है। एक ने लिखा है, 'यह शानदार है।' एक ने लिखा है, 'क्यूट।' एक ने लिखा है, 'हैप्पी न्यू ईयर।' वहीं एक ने 'गॉर्जियस' लिखा है।

    यह भी पढ़ें: Rhea Chakraborty ने नए वर्ष के अवसर पर शेयर की दिलकश तस्वीर, ट्रोल्स ने कहा- जेल जाने का टाइम आ गया

    शिल्पा शेट्टी बोल्ड तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती है

    शिल्पा शेट्टी फिल्म एक्ट्रेस है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। वह अक्सर अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती है। इसे लेकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित रहते हैं। इससे पहले उन्होंने सन 2022 के समापन पर एक वीडियो शेयर किया था। इसके साथ उन्होंने लिखा था, 'यह साल बहुत ही उतार-चढ़ाव से भरा था। मेरे लिए बहुत ज्यादा हार्ड और नेगेटिव रहा है लेकिन मुझे लगता है मेरा नया साल आशा से भरा होगा। इसमें मेरे सपने पूरे होंगे। मैं अपने सपनों को नहीं छोडूंगी। 2022 के कुछ दिन बचे हैं और 2023 का स्वागत है। आपको नए साल की ढेरों शुभकामनाएं।'

    यह भी पढ़ें: Karishma Tanna ने 'मेरा दिल यह पुकारे आजा' पर मां के साथ बनाया मजेदार रील वीडियो, फैंस ने कहा- जिंदगी के मजे..

    शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था

    शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को एक मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वह लंबे समय तक जेल में थे। इसके बाद अब वह जमानत पर बाहर है। उन पर अश्लील फिल्में बनाकर भारत में प्रसार करने का आरोप लगा है। इस मामले में अभी वे पूरी तरह से बरी नहीं हुए है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)