यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Video: बचपन याद कर शिल्पा शेट्टी ने बहन शमिता को दी जन्मदिन की बधाई, यूं लुटाया प्यार
Shilpa Shetty Wish Shamita Shetty शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) 2 फरवरी को अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस को फिल्म इंडस्ट्री की मोहब्बतें ( ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Shilpa Shetty Wish Shamita Shetty: बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) आज यानी 2 फरवरी को अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस का जन्म 2 फरवरी 1979 में मंगलूरु में हुआ था। शमिता शेट्टी को फिल्म इंडस्ट्री की मोहब्बतें (Mohabbatein) गर्ल भी कहा जाता है।
उन्होंने साल 2001 में इस मोहब्बतें फिल्म से डेब्यू किया था और इस फिल्म से वह रातों-रात स्टार बन गई थी। इस बीच अब एक्ट्रेस को ढेरों जन्मदिन की बधाई मिल रही है। बड़ी बहन शिल्पा ने भी उन्हें बड़े ही प्यार और खास अंदाज में विश किया है।
शिल्पा शेट्टी ने किया शमिता को विश
शिल्पा शेट्टी ने देर रात 12 बजे बहन शमिता सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दी। इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर लिखा- चॉकलेट का डिब्बा साझा करने से और कपड़े साझा ना करने की चाहते से... एक-दूसरे की बुआ बनने से लेकर एक-दूसरे के बाल नोचने तक... टू अब एक जोड़ी बन रही हैं..आई लव यू टू मून एंड बैक... हैप्पी बर्थडे बर्थडे माई डार्लिंग टुनकी।
शिल्पा की इस पोस्ट पर बर्थडे गर्ल ने भी रिप्लाई किया और लिखा- लव माय मुनकीइइ टू द मून एंड बैक। शिल्पा और शमिता की जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री की सुपरहिट बहनों की जोड़ी है। दोनों एक साथ वेकेशन और पार्टी करती नजर आती हैं।
खबरें और भी
मोहब्बतें गर्ल से भी मशहूर हैं शमिता
शमिता शेट्टी बहन शिल्पा की तरह तो एक सफल एक्ट्रेस नहीं बन पाई, लेकिन उन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म से आईफा बेस्ट फीमेल डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता था। फिल्म मोहब्बतें से वह रातों-रात स्टार बन गई थी, लेकिन धीरे-धीरे ग्राफ ऊपर उठने की बजाय नीचे गिरता गया। हालांकि अब सालों पर एक फिर पर्दे पर वापसी कर रही हैं। वह जल्द 'The Tenant' में नजर आएंगी जो 10 फरवरी को रिलीज हो रही है।

चर्चा में रही एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ
44 साल की शमिता शेट्टी अभी भी सिंगल है। उन्होंने शादी नहीं की है, लेकिन उनका नाम कई एक्टर्स के साथ जुड़ चुका है। हाल ही में टीवी स्टार आमिर अली से जोड़ा गया था, हालांकि दोनों सेलेब्स ने इन खबरों का खंडन किया।
