Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी ने मुंबई की सड़कों पर बांटे पिज्जा, वीडियो देख यूजर्स ने किए ये कमेंट

    By Karishma LalwaniEdited By:
    Updated: Sun, 27 Nov 2022 06:27 PM (IST)

    बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फोलोइंग है। लोग उनके वीडियो और तस्वीरों को पसंद करते हैं। एक्ट्रेस भी उस प्लेटफॉर्म पर ...और पढ़ें

    Still Images of Shilpa Shetty from Pizza Video. Photo Credit: Instant Bollywood Video
    Still Images of Shilpa Shetty from Pizza Video. Photo Credit: Instant Bollywood Video

    नई दिल्ली, जेएनएन। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी फिल्मी दुनिया के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चित चेहरा हैं। वह न सिर्फ एक सफल अभिनेत्री हैं, बल्कि रियलिटी शो की जज भी हैं। एक्ट्रेस यूट्यूब पर योगा के जरिये फिटनेस से जुड़ूी कई जानकारियां भी शेयर करती रहती हैं। इतनी सारी खूबियों वाली अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ को नया मोड़ दिया है। हाल ही में मुंबई में एक्ट्रेस के पिज्जा रेस्टोरेंट की ओपनिंग हुई। शिल्पा ने बेटे वियान और बेटी समीशा के साथ रेस्टोरेंट ओपनिंग अटेंड की। इस मौके पर एक्ट्रेस के कई वीडियो सामने आए।

    पिज्जा बांटने पर लोगों ने किए ये कमेंट

    शिल्पा शेट्टी के पिज्जा रेस्टोरेंट का नाम 'बिज्जा' है। उन्होंने अपने रेस्टोरेंट की ओपनिंग के बाद बाहर खड़े लोगों में पिज्जा बांटा। शिल्पा का यह अंदाज कई लोगों को पसंद आया है। वहीं, कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया है। एक यूजर ने लिखा 'शी इज ब्यूटिफुल इंसाइड एंड आउट।' तो किसी ने मजाकिया अंदाज में कहा 'राखी सावंत का बॉयफ्रेंड पीछे क्या कर रहा है?' एक अन्य यूजर ने कहा 'किसी जरूरतमंद को दो रोटी खिलाओ। मीडिया वालों का पेट भरा है। उन्हें इसकी जरूरत नहीं।' शिल्पा शेट्टी के पिज्जा ओपनिंग रेस्टोरेंट में डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान ने भी शिरकत की।

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    स्टाइलिश लुक में दिखीं शिल्पा

    शिल्पा शेट्टी अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए भी जानी जाती हैं। 47 की उम्र में भी उनके हुस्न का नूर बरकरार है। वह अपने लुक्स और फिटनेस से कई यंग लड़कियों व एक्ट्रेस को मात देती हैं। 'बिज्जा' की ओपनिंग में भी शिल्पा ने अपने स्टाइल से महफिल लूट ली। हालांकि, वह सिंपल लुक में नजर आईं। वीडियो में देखा जा सकता है कि शिल्पा ने रेड कलर की ट्यूनिक पहनी है। लुक को कंप्लीट करने के लिए बेंगल्स पहने हैं। एक्ट्रेस ने बालों को खुला रखा। फैंस को शिल्पा का लुक और उनका यह अंदाज अच्छा लगा।

    हाल ही में सेलिब्रेट की थी एनिवर्सरी

    22 नवंबर को शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा के साथ अपनी शादी के 13 वर्ष पूरे होने की एनिवर्सरी सेलिब्रेट की थी। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर राज और अपनी तस्वीरों का वीडियो शेयर करते हुए अपने पति को स्पेशल अंदाज में विश किया था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Tiger 3: सलमान खान 30 साल बाद इस एक्ट्रेस के साथ शेयर करेंगे स्क्रीन स्पेस, टाइगर 3 में दिखेगी यह जोड़ी

    यह भी पढ़ें: Manushi Chillar की झोली में आई बड़ी फिल्म, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ करती दिखेंगी एक्शन और रोमांस