विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shilpa Shetty ने बेटे वियान के साथ दशहरे पर किया रावण दहन, वीडियो हुआ वायरल

By Aditi YadavEdited By:
Published: Thu, 06 Oct 2022 09:54 AM (IST)

हर साल की तरह इस साल भी शिल्पा शेट्टी ने पूरे परिवार के साथ मिलकर दशहरे के मौके पर अपने ...और पढ़ें

Dussehra 2022, Shilpa Shetty, Photo Credit Instagram
Dussehra 2022, Shilpa Shetty, Photo Credit Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन।  Shilpa Shetty Video: बुधवार यानी 5 अक्टूबर को देशभर में दशहरा का त्यौहार मनाया गया। इस त्यौहार की धूम बॉलीवुड में भी देखने को मिली। सितारों ने सोशल मीडिया पर फैंस को दशहरे की बधाई दी। इसी बीच एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने अपने परिवार के साथ रावण दहन किया, जिसका वीडियो एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

शिल्पा ने बेटे वियान के साथ किया रावण दहन

शिल्पा शेट्टी ने शेयर किए वीडियो में वह बेटे वियान के साथ रावण दहन करती नजर आ रही हैं। वीडियो शेयर करत हुए शिल्पा ने लिखा- आज रावण-दहन के साथ अपनी सारी चिंताओं को जला कर, उत्सव से एक नई शुरुआत करने की कोशिश करते हैं। दशहरे की ढेरों शुभकामनाएं आप सभी को। बता दें कि शिल्पा शेट्टी हर त्योहार को बड़ी ही धूमधाम से सेलिब्रेट करती हैं। इससे पहले उन्होंने गणोश उत्सव मनाया था। फिर नवरात्रि में मां दुर्गा की स्थापना की। शिल्पा ने अपने घर में कन्याओं को खाना भी खिलाया था। इस दौरान उनका बेटा और बेटी भी उनके नजर आए थे।

View this post on Instagram

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

शिल्पा शेट्टी वर्कआउट वीडियो

हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना एक वर्कआउट वीडियो पोस्ट किया था जिसमे वह ना ही टैंक टॉप और टीशर्ट में नजर आई बल्कि, नवरात्रि के पावन मौके पर सूट पहन कर इक्विपमेंट्स के साथ वर्कआउट करती दिखाई दी। एक्ट्रेस का ये लुक देख हर कोई हैरान रह गया था।

View this post on Instagram

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

शिल्पा शेट्टी की आने वाली फिल्म

एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार फिल्म निकम्मा में नजर आईं थी। हालांकि फिल्म ने खास कमाल नहीं दिखाय था। वहीं अब जल्द एक्ट्रेस रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही वेब सीरीज में नजर आने वाली है। इस सीरीज में शिल्पा इंडियन पुलिस फोर्स में नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें- पत्नी से अनबन के बीच इस तमिल एक्टर ने की आत्महत्या, 4 दिन पहले मिला था तलाक का नोटिस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।