Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shilpa Shetty: बचपन की यादें ताजा करने अपनी फेवरेट मिठाई की दुकान पर पहुंची शिल्पा शेट्टी, वायरल हुआ वीडियो

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Sun, 27 Aug 2023 06:20 PM (GMT+05:30)

    Shilpa Shetty Video एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हर संडे अपना चीट डे सेलिब्रेट करती है । वह इस दिन अपनी डाइट को छोड़कर बाहर का सब कुछ खाती हैं । इस बार भी ...और पढ़ें

    Shilpa Shetty Video Photo Credit Instagarm , Sukhee
    Shilpa Shetty Video Photo Credit Instagarm , Sukhee

    HighLights

    1. आकांक्षा मल्होत्रा संग मिठाई का स्वाद लेती नजर आई शिल्पा शेट्टी
    2. शिल्पा शेट्टी से संडे को मनाया अपना चीट डे
    3. फिल्म सुखी में शिल्पा शेट्टी नजर आने वाली है

     नई दिल्ली जेएनएन। Shilpa Shetty Video: बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सुखी' (Sukhee) को लेकर चर्चा में है। हाल ही में एक्ट्रेस ने फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया था। अब रविवार यानी 27 अगस्त को शिल्पा अपनी बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा मल्होत्रा के साथ अपनी बचपन की मिठाई की दुकान पर पहुंची। इस मौके पर दोनों ने जी भरकर मिठाई का आनंद लिया।

    बचपन वाली मिठाई की दुकान पर पहुंच शिल्पा

    एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हर संडे अपना चीट डे सेलिब्रेट करती है। वह इस दिन अपनी डाइट को छोड़कर बाहर का सब कुछ खाती हैं। इस बार भी उन्होंने ऐसा ही किया। हालांकि इस बार एक्ट्रेस का खाने का अंदाज थोड़ा अलग रहा। हमेशा वह घर के अंदर खाने का मजा लेती थी, लेकिन इस बार वह मुंबई की सड़कों पर निकली। इस बार शिल्पा ने अपनी बचपन की यादों को ताजा किया और चेंबूर में कुछ स्वादिष्ट मिठाइयों का आनंद लेती दिखी।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    बेस्ट फ्रेंड संग खाई मिठाई

    इस बार शिल्पा शेट्टी अकेली नहीं बल्कि अपनी बेस्ट फ्रेंड और एक्ट्रेस आकांक्षा मल्होत्रा के साथ पसंदीदा मिठाई की दुकान पर पहुंची। जहां बचपन में अक्सर जाया करती थी। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी वीडियोज साझा किए है। इस वीडियो में शिल्पा दोस्त के साथ रगड़ा पेटिस खाते हुए दिखाई दे रही हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    कब रिलीज होगी सुखी

    फिल्म सुखी में शिल्पा शेट्टी के अलावा एक्टर अमित साध और कुशा कपिला की भी नजर आएंगी। फिल्म में एक्ट्रेस पंजाबी हाउसवाइफ सुखप्रीत 'सुखी' कालरा के किरदार में नजर आएंगी, जो अपने दोस्तों के साथ 20 साल बाद स्कूल के रीयूनियन में भाग लेने के लिए दिल्ली जाती है। फिर एक 17 साल की लड़की की तरह दोबारा जिंदगी का लुत्फ उठाती हैं। ये फिल्म 22 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    खबरें और भी