Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shilpa Shetty हुईं फोटोग्राफर्स पर गरम, कहा- मुंह में घुसकर फोटो लोगे क्या, देखें मजेदार वीडियो

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Wed, 16 Nov 2022 06:37 PM (GMT+05:30)

    Shilpa Shetty Video शिल्पा शेट्टी ने कई फिल्मों में काम किया है। अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें फोटोग्राफर पर भड़कते हुए देखा जा सकता ...और पढ़ें

    Shilpa Shetty Video: शिल्पा शेट्टी फिल्म एक्ट्रेस है।
    Shilpa Shetty Video: शिल्पा शेट्टी फिल्म एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Shilpa Shetty Video: फिल्म एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को हाल ही में मुंबई में स्पॉट किया गया। हालांकि इस दौरान उनका गुस्सा फोटोग्राफर्स पर फूट पड़ा। दरअसल कैमरा लगभग उनके मुंह से टकराते-टकराते बचा था, तब उन्होंने फोटोग्राफर को फटकार भी लगाई। बुधवार को शिल्पा शेट्टी मुंबई में देखी गई। उन्हें एक बिल्डिंग से बाहर निकलते हुए देखा गया। फोटोग्राफर्स ने उनसे फोटो की मांग की। 

    शिल्पा शेट्टी हमेशा की तरह काफी चियरफुल मूड में नजर आ रही थी

    एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हमेशा की तरह काफी चियरफुल मूड में नजर आ रही थी। हालांकि इसी बीच फोटोग्राफर की एक हरकत से वो नाराज हो गई और उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, 'मुंह में घुसकर फोटो लोगे क्या।' इसके बाद वहां पर उपस्थित फोटोग्राफर झेंप गए।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    यह भी पढ़ें: 

    शिल्पा शेट्टी ऑफ ड्यूटी लुक में थी

    शिल्पा शेट्टी शायद जल्दबाजी में थी। वह इस अवसर पर ऑफ ड्यूटी लुक में थी। उन्होंने सिल्वर जॉगर्स और ब्लैक क्रॉप टॉप पहन रखी थी। वहीं उन्होंने सनग्लासेस पहन रखे थे और उन्होंने एक बैग ले रखा था। कैमरे की ओर देखकर उन्होंने स्माइल भी थी और जब अपनी गाड़ी में बैठ रही थी, तब उन्होंने कैमरे की ओर देखकर हाथ भी हिलाया। इसी दौरान उनका सिर गाड़ी मैं बैठते समय हेड रूफ से टकरा गया।

    View this post on Instagram

    A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

    यह भी पढ़ें: 

    शिल्पा शेट्टी और फोटोग्राफर के बीच हुई यह खट्टी मीठी बातचीत कैमरे में कैद हो गई

    शिल्पा शेट्टी और फोटोग्राफर के बीच हुई यह खट्टी मीठी बातचीत कैमरे में कैद हो गई। शिल्पा शेट्टी को हाल ही में फिल्म निकम्मा में देखा गया था। इसमें उनके अलावा अभिमन्यु दासानी और शर्ली सेतिया की अहम भूमिका थी। वह जल्द रोहित शेट्टी की वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में नजर आने वाली है। यह उनका ओटीटी डेब्यू भी होगा। इसमें उनके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा भी नजर आएंगे। वह सुखी में भी नजर आनेवाली है। शिल्पा शेट्टी फिल्म एक्ट्रेस है। वह कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुकी है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)