यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shilpa Shetty ने बेटी के बर्थडे पर शेयर किया क्यूट वीडियो, मम्मी की हील्स पहने दिखीं समीशा
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) आज यानी 15 फरवरी को अपनी बेटी समीशा शेट्टी (Samisha Shetty) का तीसरा बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। बेटी के जन्मदिन पर शिल ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Samisha Shetty 3nd Birthday: एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और राज कुंद्रा (Raj Kundra) आज यानी 15 फरवरी को अपनी बेटी समीशा शेट्टी (Samisha Shetty) का तीसरा बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। बेटी के जन्मदिन पर शिल्पा ने क्यूट-सा वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर लाडली को विश किया है।
तीन साल की हुई समीशा शेट्टी
इस वीडियो में समीशा मम्मी शिल्पा की हाई हील्स पहनते नजर आ रही हैं। वीडियो में शिल्पा बेटी से पूछती है कि- मैडम आप क्या कर रही है तो नन्ही समीशा कहती है पापा के शूज पहन रही हूं, जिसके बाद शिल्पा कहती है ये पापा के नहीं है मम्मी की हील्स है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे समीशा अपनी मां की चीजों पर अपना हक जमा रही है।
वीडियो पोस्ट करते हुए शिल्पा लिखती हैं, हे भगवान, समय कैसे उड़ता है! यह मिनी-मैं पहले से ही मम्मा के जूते में फिट होना चाहती है... 3 23 चल रहा है! तीसरा जन्मदिन मुबारक हो, मेरी गुड़िया... हम सब आपको इतना प्यार और प्यार करते हैं, जितना हम कभी भी व्यक्त नहीं कर सकते आपको हमेशा आशीर्वाद मिले और मुझे अपनी मां के रूप में चुनने के लिए धन्यवाद। सोशल मीडिया पर इस वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।
सरोगेसी से दूसरी मां बनी थी शिल्पा
मालूम हो समीशा शेट्टी का जन्म 15 फरवरी 2020 में सरोगेसी के जरिए हुआ था। बता दें कि शिल्पा पहले से एक बेटे की मां हैं। उनके बेटे का नाम वियान राज कुंद्रा है, जिसका जन्म 2012 में हुआ था। शिल्पा शेट्टी ने 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की थी। शिल्पा जब भी पब्लिक प्लेस पर नजर आती हैं, वो दोनों बच्चों के साथ पैपराजी के सामने खुशी-खुशी पोज देती हैं।
खबरें और भी
एक्ट्रेस की आने वाली फिल्म
शिल्पा शेट्टी को आखिरी बार 'निकम्मा' फिल्म में देखा गया था। अब वो जल्द ही रोहित शेट्टी की अपकमिंग वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में देखा जाएगा। ये वेब शो अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा। ये शिल्पा का OTT डेब्यू है। इसमें 'शेरशाह' वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा भी अहम भूमिका निभा रहे हैं, ये उनका भी पहला OTT प्रोजेक्ट है।
यह भी पढ़ें- Entertainment Top News 15 Feb: जावेद अमरोही का 70 साल की उम्र में निधन, शादी के बंधन में बंधे हार्दिक पांड्या