यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shilpa Shetty: साउथ इंडस्ट्री में चलेगा शिल्पा का जलवा, 'केडी द डेविल' से सामने आया एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक
शिल्पा शेट्टी ने अपनी अपकमिंग फिल्म का एलान किया है। नवरात्रि के इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ ये गुड न्यूज साझा की है। जल्द ही कन्नड़ ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Shilpa Shetty: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने 90 के दशक में लोगों के दिलों पर राज किया है। फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी। वहीं अब शिल्पा अपना जलवा साउथ इंडस्ट्री में दिखाने को तैयार है। जी हां, एक्ट्रेस ने अपनी अपकमिंग फिल्म का एलान किया है।
फिल्म केडी द डेविल में नजर आएगी शिल्पा
नवरात्रि के इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ ये गुड न्यूज साझा की है। वो जल्द ही कन्नड़ सुपरस्टार ध्रुव सरजा की अपकमिंग फिल्म केडी द डेविल में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म से अदाकारा शिल्पा शेट्टी का फर्स्ट लुक भी मेकर्स ने जारी कर दिया है। ये एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है, जिसमें शिल्पा अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी।
🌼Ugadi subhakankshalu🌼
🌼Gudi Padwyachya hardik shubheccha🌼
On this auspicious day of NEW beginnings, I’m thrilled to share with you a NEW character entering the war in #KD's battlefield as #𝐒𝐚𝐭𝐲𝐚𝐯𝐚𝐭𝐢!⚔️🛡️@KvnProductions @directorprems @DhruvaSarja @ArjunJanyaMusic pic.twitter.com/m1IzKeQqxf
— SHILPA SHETTY KUNDRA (@TheShilpaShetty) March 22, 2023
शिल्पा शेट्टी का दिखा दमदार लुक
शिल्पा शेट्टी के लुक की बात करे रेड ब्लाउज के साथ ब्लैक पोल्का डॉट्स व्हाइट साड़ी पहनी हुई है। चेहरे पर ब्लैक चश्मा, माथे पर बिंदी और हाथों में चूड़ी पहने दिखाई दे रही हैं। फिल्म में एक्ट्रेस का नाम सत्यवती होगा। शिल्पा का ये लुक कुछ-कुछ आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के किरदार की तरह नजर आ रही है।
5 भाषा में रिलीज होगी फिल्म
ध्रुव सरजा की फिल्म केडी द डेविल 1970 के दशक की कहानी पर्दे पर दिखाने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन प्रेम कर रहे हैं। फिल्म को केवीएन प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनाया जा रहा है। फिल्म को मेकर्स कन्नड़ से अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में भी बनाने वाले हैं। खबरों की माने तो
खबरें और भी
इस पैन इंडिया गैंगस्टर ड्रामा फिल्म में संजय दत्त भी नजर आने वाले हैं।
विलेन के रोल में नजर आएंगे संजय दत्त
फिल्म बेंगलुरु की बैकग्राउंड पर बनेगी, जिसमें संजय दत्त संभवत लीड विलेन का रोल निभा सकते हैं। इसके साथ ही फिल्म में वी. रविचंद्रन भी नजर आएंगे। इसके अलावा वो फिल्म मार्टिन में भी नजर आएंगे।