Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rakul-Jackky की शादी में शिल्पा शेट्टी ने जमकर किया भांगड़ा, वीडियो शेयर कर लिखा- 'वादा पूरा हुआ...'

    Updated: Sun, 24 Mar 2024 04:20 PM (IST)

    बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपने फैंस के साथ पर्सनल और प्रोफेशनल चीजें शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही ...और पढ़ें

    शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा (Photo Credit: Instagram)
    शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और अभिनेता जैकी भगनानी ने इसी साल 21 फरवरी को गोवा में शाही शादी की थी। इस कपल की शादी को एक महीना पूरा हो गया है। शादी के बाद दोनों की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिले थे। अब शिल्पा शेट्टी ने भी एक वीडियो शेयर किया है।

    इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने पति राज कुंद्रा के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही शिल्पा शेट्टी ने 15 साल पहले अभिनेता और निर्माता जैकी से किए गए अपने वादे को भी याद किया है।

    यह भी पढ़ें: Rakul Preet Singh और Jackky Bhagnani सेलिब्रेट कर रहे वन मंथ एनिवर्सरी, एक्ट्रेस ने शेयर की शादी अनदेखी तस्वीर

    शिल्पा-राज ने किया जमकर भांगड़ा

    एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपने पति राज कुंद्रा के साथ स्टेज पर जमकर डांस करते हुए नजर आ रही हैं।

    पंजाबी गाने पर यह कपल रकुल प्रीत और जैकी भगनानी के संगीत फंक्शन में भांगड़ा कर रहा है। इस दौरान दोनों को ऑल ब्लैक लुक में देखा जा सकता है। एक तरफ शिल्पा शेट्टी जहां ब्लैक हाई स्लिट स्कर्ट और क्रॉप टॉप पहने दिखाई दे रही हैं। वहीं, दूसरी तरफ राज कुर्ता पजामा में नजर आ रहे हैं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

    शिल्पा ने निभाया अपना वादा

    इस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने लिखा, "Sunday Binge के साथ भांगड़ा का भरपूर डोज। हमारे संगीत समारोह में डांस करने वाले जैकी से 15 साल पहले किया गया वादा निभाते हुए। नहीं पता था कि पति राज कुंद्रा इस सुपर से ऊपर परफॉर्मेंस के साथ मुझे कड़ी टक्कर देंगे। हम आपसे प्यार करते हैं जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह"।

    रकुल प्रीत सिंह ने दिया ऐसा रिएक्शन

    शिल्पा शेट्टी के इस वीडियो पर सेलेब्स अपना रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। खुद रकुल ने कमेंट करते हुए लिखा, "उफफफफ्फ़ और आप दोनों कितने शानदार थे। आपको ढेर सारा प्यार"।  वहीं, उनके पति जैकी ने लिखा, "ओह्ह वाह, हालांकि मैंने इसे लाइव देखा था फिर भी मैं बहुत प्रभावित हुआ हूं"। इसके अलावा शिल्पा की बहन शमिता शेट्टी और जैकी की बहन दीपशिखा देशमुख ने भी पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए रेड हार्ट इमोजी शेयर किए हैं।

    यह भी पढ़ें: Rakul Preet Singh ने बताया शादी के बाद आया है क्या बदलाव, ससुराल में पहली होली सेलिब्रेट करने के प्लान का किया खुलासा