Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर निकलीं शिल्पा शेट्टी, वैष्णो देवी के बाद अब केदारनाथ के किए दर्शन

    Updated: Sun, 12 May 2024 06:57 PM (IST)

    शिल्पा शेट्टी उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं जो हर त्योहार को धूमधाम से मनाती हैं और भगवान की पूजा-पाठ करती हैं। इन दिनों वह परिवार के साथ धार्मिक यात् ...और पढ़ें

    shilpa shetty Visits Kedarnath (Photo Credit Instagram)
    shilpa shetty Visits Kedarnath (Photo Credit Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। उत्तराखंड में चार धाम यात्रा शुरू हो चुकी हैं। जहां हजारों लोग भगवान का आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं। ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) अपने परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर निकलीं है। हाल ही में उन्होंने वैष्णो देवी के दर्शन किए थे और अब बाबा केदारनाथ के दर्शन करने पहुंची, जिसकी एक झलक उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

    मां और बहन के साथ किए बाबा के दर्शन 

    शिल्पा शेट्टी ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर केदारनाथ का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह मां   सुनंदा शेट्टी, बहन शमिता शेट्टी और बेटी समीषा के साथ नजर आ रही हैं और कैप्शन में लिखा- विश्वास, प्रेम और तीन पीढ़ियों के एकजुट होने की यात्रा। चार धामों में से किसी एक की तीर्थयात्रा के साथ बकेट लिस्ट की जांच करना। इस आध्यात्मिक आनंद में चमत्कार प्रचुर मात्रा में हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

    यह भी पढ़ें- खच्चर पर बैठकर मां के साथ Shilpa Shetty गईं वैष्णो देवी के दरबार, इस वजह से लोगों का फूटा गुस्सा

    धार्मिक है शिल्पा शेट्टी

    बता दें, शिल्पा शेट्टी जितनी बोल्ड हैं उतनी ही वह धार्मिक भी हैं। वह पूजा पाठ में बहुत विश्वास रखती हैं। वो अलग-अलग जगहों पर भगवान के दर्शन के लिए अक्सर जाया करती हैं। कहा जाता है कि एक्ट्रेस भगवान शिव की बहुत बड़ी भक्त हैं। 

    इस फिल्म में नजर आएंगी शिल्पा

    अभिनेत्री को आखिरी बार  रोहित शेट्टी की 'इंडियन पुलिस फोर्स' में देखा गया था।  इससे पहले बड़े पर्दे पर उनकी मूवी 'सुखी' रिलीज हुई थी, जो कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो शिल्पा अब जल्द साउथ फिल्म KD में नजर आने वाली हैं। फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम अभी चल रहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- ED की जांच के बीच Shilpa Shetty ने कामाख्या मंदिर में की विशेष पूजा, माथे पर चंदन लगाए आईं नजर