Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rakul Preet और Jackky की शादी में शामिल होंगी शिल्पा शेट्टी, पति संग देंगी स्पेशल परफॉर्मेंस !

    Updated: Mon, 19 Feb 2024 08:03 PM (IST)

    Rakul Preet Singh And Jackky Bhagnani Wedding रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ये कपल 21 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। सिंह और भगनानी परिव ...और पढ़ें

    शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा (Photo Credit Instagram)
    शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा (Photo Credit Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Rakul Preet Singh And Jackky Bhagnani Wedding: रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी सालों तक डेट करने के बाद शादी के रिश्ते में बंधने के लिए तैयार है। ये कपल 21 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। सिंह और भगनानी परिवार गोवा पहुंच चुका है।

    शादी को लेकर लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं। हाल ही में वेडिंग मेन्यू का खुलासा हुआ था। तो वहीं अब एक नया अपडेट सामने आया है। ये अपडेट शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा से जुड़ा हुआ है।

    यह भी पढ़ें- Rakul Preet Singh और Jackky की शादी में होगा खास मेन्यू, ग्लूटेन और शुगर फ्री बनेंगे पकवान

    शिल्पा और राज करेंगे परफॉर्म

    पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी फंक्शन में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा भी शामिल होंगे। ये कपल शामिल होने के साथ-साथ होने वाले दूल्हा-दुल्हन के लिए स्पेशल डांस परफॉर्म भी करेगा। कहा जा रहा ये कपल एक शानदार पंजाबी वेडिंग मैशअप पेश करने वाला है।

    रकुल और जैकी की हल्दी सेरेमनी

    रिपोर्ट में भी कहा गया है कि आज रात 19 फरवरी को आईटीसी ग्रैंड साउथ गोवा में कपल की हल्दी सेरेमनी हुई है, जिसमें पूरा परिवार शामिल हुआ है।  

    रकुल और जैकी की शादी का मेन्यू

    यह भी पढ़ें- Rakul-Jackky Wedding: शादी के लिए गोवा पहुंचे रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी, एक्ट्रेस के चेहरे पर दिखा प्री-वेडिंग ग्लो

    'हिंदुस्तान टाइम्स' के मुताबिक, इस कपल ने इंडियन और अंतरराष्ट्रीय खाने के मेन्यू को डिजाइन करने के लिए एक खास शेफ को हायर किया गया है। शादी में आने वाले मेहमानों के हेल्थ का भी पूरा ख्याल रखा गया है। खाने में सुशी जैसे डिशेज के ऑप्शन होंगे ताकि हर मेहमान बिना किसी चिंता के खाने का आनंद ले सके । 

    खबरें और भी