Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Raj Kundra का भांगड़ा देख हैरान Shilpa Shetty ने जोड़ लिए हाथ, 'सोलमेट' के बर्थडे पर किया रोमांटिक पोस्ट

    Updated: Mon, 09 Sep 2024 10:03 AM (IST)

    Shilpa Shetty ने पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपने पति को बेस्ट भांगड़ा डांसर बताया है। आज राज क ...और पढ़ें

    राज कुंद्रा के बर्थडे पर शिल्पा शेट्टी ने किया पोस्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    राज कुंद्रा के बर्थडे पर शिल्पा शेट्टी ने किया पोस्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का आज जन्मदिन
    2. शिल्पा शेट्टी ने पति को बताया बेस्ट भांगड़ा डांसर
    3. शिल्पा शेट्टी ने 2009 में राज कुंद्रा से की थी शादी

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा बी-टाउन के पावर कपल्स में से एक हैं। कपल ने सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2009 में शादी रचाई थी और अब वह दो प्यारे-प्यारे बच्चों वियान और समीशा के माता-पिता हैं।

    कपल से माता-पिता बनने के बावजूद राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताना नहीं भूलते हैं। दोनों किसी न किसी मौके पर एक-दूसरे के लिए अपना प्यार जता ही देते हैं। राज कुंद्रा के बर्थडे पर शिल्पा ने कुछ ऐसा ही किया है।

    राज ने पत्नी शिल्पा को किया फेल

    आज यानी 9 सितंबर 2024 को राज कुंद्रा का जन्मदिन है। इस खास मौके पर शिल्पा शेट्टी ने पति का एक प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह कोट-शर्ट और जींस में राज कुंद्रा दिल खोलकर भांगड़ा कर रहे हैं।

    राज की वाइब को तो उनकी पत्नी शिल्पा भी मैच नहीं कर पाईं। रेड ड्रेस में शिल्पा अपने पति का डांस देख दंग रह गईं और हाथ जोड़कर वहां से किनारा कर लिया और पूरे स्टेज पर राज ने ही कब्जा कर लिया। उनके डांस मूव्स ने पूरी महफिल में चार-चांद लगा दिया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- खच्चर पर बैठकर मां के साथ Shilpa Shetty गईं वैष्णो देवी के दरबार, इस वजह से लोगों का फूटा गुस्सा

    शिल्पा शेट्टी ने लुटाया प्यार

    इस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने कैप्शन में लिखा, "बेस्ट भांगड़ा डांसर के लिए जिसे मैं जानती हूं। मेरे सोलमेट, आप जिंदगी में ऐसे ही डांस करते रहें और मुस्कुराते रहें। हैप्पी बर्थडे मेरे कुकी। आपकी सोच से परे आपको चाहती हूं। वियान, समीशा और मैं आपको पाकर धन्य हो गई।" राज ने 'थैंक यू माय सोलमेट' के साथ शिल्पा के पोस्ट पर कमेंट किया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

    राज कुंद्रा के डांस की हुई तारीफ

    लोगों ने राज कुंद्रा का भांगड़ा पसंद किया है। एक यूजर ने कहा, "वाकई उन्होंने धमाल मचा दिया।" एक ने कहा, "एनर्जी लेवल शानदार था।" एक ने कहा, "बहुत अच्छा डांस"। एक ने उन्हें अमेजिंग डांसर बताया। इसी तरह कई लोगों ने उनके डांस की तारीफ की।

    यह भी पढ़ें- 100 करोड़ के आलीशान बंगले में रहती हैं Shilpa Shetty, लग्जरी घर की इनसाइड तस्वीरें देख खुली रह जाएंगी आंखें