विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'हाय हाय शिल्पा किधर है...'जब शूटिंग के दौरान डूब गई थीं एक्ट्रेस, डर के मारे फूल गए थे गोविंदा हाथ-पांव

Updated: Wed, 08 Jul 2026 09:13 PM (IST)

फिल्म 'हम' के गाने की शूटिंग के दौरान अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर लगभग डूबने वाली थीं, जब गोविंदा ने उनकी जान बचाई। शिल्पा को तैरना नहीं आता था।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 के दशक की बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर ने गोविंदा (Govinda) के साथ फिल्म हम में काम किया था। फिल्म उस समय की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी। हालांकि उस दौरान एक्ट्रेस के साथ एक अजीब घटना हुई थी।

'हम' के एक गाने की शूटिंग के दौरान शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) लगभग डूबने ही वाली थीं। उन्होंने बताया कि सेट पर न तो लाइफ जैकेट थीं और न ही सुरक्षा के कोई सही इंतजाम थे। डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5'के हालिया एपिसोड में, शिल्पा को गोविंदा का एक खास वीडियो मैसेज मिला, जिससे वह बहुत खुश हुईं।

यह भी पढ़ें- 32 साल बड़े अमिताभ से शादी का सपना, सचिन तेंदुलकर से जुड़ा नाम...लोगों ने कहा मनहूस, पढ़ें शिल्पा शिरोडकर की कहानी

पानी में डूब गई थीं शिल्पा

गोविंदा ने उस घटना के बारे में बताने से पहले अपनी और शिल्पा की साथ में की गई सफल फिल्मों की सुखद यादें भी ताजा कीं। हादसे को याद करते हुए, गोविंदा ने शिल्पा के लिए कहा, "उसे तैरना नहीं आता था। हालांकी मुझे भी, मैं भी कोई अच्छा तैराक तो था नहीं। शिल्पा पानी में डूब गई और मैं अकेला चला जा रहा हूं। 'हाय हाय शिल्पा किधर है रे? किधर है?' गई पानी में। फिर? मैंने जाके शिल्पा को बाहर निकाला।

Shilpa (19)

अब बाहर आते ही शिल्पा बोलीं, 'तुझया अयेला...अरे इसे कहा था कि मुझे अभी स्विमिंग नहीं आती है, काए को इसमें डाल दिया है?

गोविंदा ने बचाई थी जान

गोविंदा ने शिल्पा शिरोडकर के घबराने वाले पल की एक्टिंग भी करके दिखाई, जब वो काफी ज्यादा पैनिक कर रही थीं। यह देखकर दर्शक हंसते-हंसते लोटपोट हो गए। शिल्पा शिरोडकर ने भी इस पर रिएक्ट किया और बताया उनकी क्या हालत थी। उन्होंने कहा,'जिस हालात में हम शूटिंग करते थे, वहां बहुत कम लोग होते थे। मैंने लेदर पैंट पहनी हुई थी और डब्लू बी राव सर दूसरी नाव से मुझे पोज देने के लिए कह रहे थे। मैं घबरा रही थी क्योंकि हम पानी के बीचों-बीच थे। वहां सिर्फ चार लोग थे। न कोई लाइफ जैकेट, न कुछ और। और उस समय हम ऐसे ही काम करते थे।'

गोविंदा और शिल्पा शिरोडकर जिनके गानों का जिक्र कर रहे हैं वह उनकी सुपरहिट फिल्म हम का गाना 'सनम मेरे सनम' है। इसमें अमिताभ बच्चन, रजनीकांत और किमी काटकर भी नजर आईं।

यह भी पढ़ें-  'गोली मार दी', मेकर्स ने फिल्म के चक्कर में अपनाई थी डरावनी रणनीति; एक्ट्रेस को आए थे 20 से 25 फोन