Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कपड़े बेचने पर मजबूर हुआ ये सुपरहिट हीरो, 10 साल से नहीं मिला काम...एक केस ने खत्म कर डाला करियर!

    Updated: Thu, 30 Oct 2025 02:19 PM (IST)

    अक्सर ऐसे एक्टर्स होते हैं, जिन्हें दौलत शौहरत मिलती है लेकिन वो वक्त के साथ गायब भी हो जाते हैं। ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि शाइनी आहूजा (Shiney Ahuja ...और पढ़ें

    कपड़े बेचने पर मजबूर हुआ ये मशहूर एक्टर

    कपड़े बेचने पर मजबूर हुआ ये मशहूर एक्टर

    HighLights

    1. कपड़े बेचने पर मजबूर हुआ ये एक्टर

    2. अक्षय-कंगना के साथ किया था काम

    3. एक केस ने करियर कर डाला बर्बाद

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली. नाम, शौहरत, पैसा...ये सब जब मिलता है तो इन्हें संभालकर रख पाना काफी मुश्किल होता है और जो इसे संभाल लेता है वो अक्सर काफी दूर तक जाता है। अब आपको क्या वो एक्टर याद है, जिसने बैक टू बैक कई हिट फिल्मों में काम किया था। ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि शाइनी आहूजा (Shiney Ahuja) हैं। वो शाइनी आहूजा जो एक वक्त पर बॉलीवुड में सुपरस्टार बनने के लिए निकले थे, लेकिन एक हादसे ने उनकी जिंदगी को बदल दिया और आज आलम ये है कि वो बॉलीवुड से दूर दूसरे देश में कपड़े बेच रहे हैं।

    कपड़े का कारोबार कर रहे शाइनी आहूजा
    शाइनी आहूजा, ये वो एक्टर हैं जिनके लुक्स को देखकर सीधा उनकी तुलना ऋतिक रोशन और जॉन अब्राहम से होती थी। हैंडसम हंक का टैग शाइनी को सालों पहले मिल गया था लेकिन महिला से दुष्कर्म के चलते उनका करियर बर्बाद हो गया। इसके चलते उन्हें 7 साल तक जेल में भी गुजारने पड़े। इसके बाद शाइनी कहां गए किसी को नहीं पता था पर अब पता चला है कि शाइनी आहूजा फिलीपींस में रहते हैं और कपड़ों का कारोबार कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- 52 साल की Mahima Chaudhry ने संजय मिश्रा संग रचाई दूसरी शादी? दुल्हन के जोड़े में सजी दिखीं 'परदेस गर्ल'

    दरअसल हाल ही में एक पोस्ट वायरल हो रहा है, इस पोस्ट से ये हिंट मिला है कि शाइनी अब अमेरिका के फिलीपींस में रहते हैं और वहीं उनका कपड़ों का कारोबार है, जिससे वो अपनी जिंदगी गुजार रहे हैं। आपको बता दें कि, साल 2023 में बॉम्बे हाईकोर्ट ने शाइनी आहूजा को दस साल की अवधि के लिए अपना पासपोर्ट रिन्यू करने की अनुमति दे दी थी। इसके बाद अब शाइनी विदेश में ही रह रहे हैं और बॉलीवुड से दूर हैं।

    Shiney

    हिट हो गया था शाइनी का करियर
    शाइनी आहूजा ने फिल्म हजारों ख्वाहिशें ऐसी से बॉलीवुड में शुरूआत की थी। ये फिल्म साल 2005 में आई थी। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर में बेस्ट डेब्यू अवार्ड मिला था। इसके बाद शाइनी के पास कई बड़ी फिल्मों के ऑफर्स आने लगे। इसके बाद उन्होंने साल 2006 में गैंगस्टर में काम किया। ये फिल्म हिट रही और शाइनी का करियर और ऊंचाईयों पर पहुंच गया। इसके बाद उन्होंने वो लम्हे, लाइफ इन अ... मेट्रो, और भूल भुलैया समेत कई फिल्मों में काम किया और बड़ी बात ये थी ये फिल्म हिट रही थीं।

    खबरें और भी

    जब लगा शाइनी पर यौन उत्पीड़न का आरोप
    साल 2009 आते-आते शाइनी के जीवन में कुछ ऐसा हुआ कि सबकुछ बदल गया। शाइनी आहूजा पर उनकी घरेलू सहायिका ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। इस खबर ने बॉलीवुड में मानो हड़कंप मचा दिया। इसके बाद साल 2011 में शाइनी को सात साल की सजा सुनाई गई और उन्हें जेल में रहना पड़ा।

    Untitled design (86)

    इसके बाद शाइनी का बॉलीवुड करियर पूरी तरह से डूब गया। हालांकि इस बीच में शाइनी को सजा के दौरान कुछ फिल्मों में काम करने का मौका भी मिला लेकिन ये फिल्में नहीं चलीं। हालांकि 2015 में आई वेलकम बैक में उन्होंने छोटा सा रोल किया पर शाइनी को नोटिस नहीं किया गया और वो इंड्स्ट्री से फिर दूर ही हो गए।

    अब कहा जा रहा है कि शाइनी दूर विदेश में कपड़े का कारोबार कर रहे हैं और साथ ही पहले की तुलना में काफी बदल भी गए हैं।

    यह भी पढ़ें- पाई-पाई को मोहताज हुआ Ramayana का ये एक्टर, रणबीर कपूर की बहन Riddhima Kapoor ने बढ़ाया मदद का हाथ!