यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shivaleeka-Abhishek Wedding: डायरेक्टर की शादी में शामिल होंगे अजय देवगन, गोवा के लिए हुए रवाना
Shivaleeka-Abhishek Wedding अभिषेक पाठक और शिवालिका ओबेरॉय आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन बुधवार से शुरू हो चुके हैं ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Shivaleeka-Abhishek Wedding: बॉलीवुड इंडस्ट्री में आज एक और कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'दृश्यम 2' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक और अपनी लेडी लव शिवालिका ओबेरॉय संग सात फेरे लेंगे।
ये कपल मुंबई से दूर गोवा में शादी कर रहा है। मंगलवार, 7 फरवरी की सुबह अभिषेक और शिवालिका को एकसाथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। हालांकि अभी तक सोशल मीडिया पर कोई तस्वीर सामने नहीं आई हैं, लेकिन इस शादी में फिल्म इंडस्ट्री के कितने सितारें शामिल होंगे इसका खुलासा हो गया है।
गोवा में हो रही है डेस्टिनेशन वेडिंग
अभिषेक और शिवालिका आज हमेशा-हमेशा से लिए एक-दूजे के होने जा रहा है। कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन बुधवार से शुरू हो चुके हैं। बीते शाम संगीत और मेहंदी सेरेमनी का आयोजन हुआ था।
अजय देवगन शादी में होंगे शामिल
अजय देवगन भी अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए गोवा रवाना हो चुके हैं। कुछ ही देर पहले अक्षय अपने भांजे अमन देवगन के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे। इस दौरान दोनों ने मीडिया में पोज दिए। अजय से पहले बुधवार को एक्टर सनी सिंह, एक्ट्रेस नुसरत भरूचा, भूषण कुमार शामिल हुए थे। वहीं ई टाइम्स के अनुसार उनकी शादी काफी ग्रैंड होने जा रही है। हालांकि अभिषेक और शिवालिका अपने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में सात फेरे लेंगे।
खबरें और भी
View this post on Instagram
बीते साल की थी सगाई
अभिषेक और शिवालिका की मुलाकात फिल्म 'खुदा हाफिज' के सेट पर हुई थी। दरअसल, अभिषेक इस फिल्म के प्रड्यूसर थे और शिवालिक इसमें मेन लीड में थीं। पिछले साल जुलाई में दोनों ने सगाई की थी। डायरेक्टर ने एक्ट्रेस के बर्थडे पर उन्हें प्रपोज किया था। शिवालिका ओबेरॉय के करियर की बात करें तो उन्होंने वर्धन पुरी के साथ फिल्म ये साली आशिकी के साथ इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद उन्हें खुदा हाफिज में नजर आई थी।