विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनंत की संगीत में Shloka Mehta ने पहनी 'कभी खुशी कभी गम' मूवी से इंस्पायर्ड ये ड्रेस, Kareena ने किया रिएक्ट

Published: Sun, 07 Jul 2024 03:20 PM (IST)

Anant Ambani और Radhika Merchant की संगीत सेरेमनी को बीते हुए भले ही दो दिन हो गये हैं लेकिन इसकी ...और पढ़ें

श्लोका मेहता ने संगीत में पहनी करीना कपूर से इंस्पायर ड्रेस। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
श्लोका मेहता ने संगीत में पहनी करीना कपूर से इंस्पायर ड्रेस। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. श्लोका मेहता ने पहनी 'पू' से इंस्पायर ड्रेस
  2. श्लोका की ड्रेस पर करीना ने किया रिएक्ट
  3. मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया आउटफिट

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 5 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी थी। इस पार्टी में होने वाली दुल्हन ने अपने लुक से तो लाइमलाइट चुराई ही, उनकी जेठानी श्लोका मेहता का फैशन भी ऑन-प्वॉइन्ट था। यही नहीं, श्लोका मेहता ने संगीत में एक सुंदर लहंगा पहना था, जो करण जौहर की फिल्म कभी खुशी कभी गम से इंस्पायर था।

2001 में रिलीज हुई फिल्म कभी खुशी कभी गम की पू यानी पूजा (करीना कपूर खान) ने बोले चूड़िया गाने में एक ऑरेंज कलर का शरारा पहना था, जो क्रॉप टॉप के साथ स्टाइल किया गया था। अब श्लोका ने इसी लुक को नये अंदाज में रीक्रिएट करवाया है। इसका खुलासा खुद फैशन कंसल्टेंट दिया मेहता ने किया है।

श्लोका मेहता ने पहना था लहंगा

दिया ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर श्लोका मेहता के लुक की स्टनिंग फोटोज और वीडियो शेयर किये हैं। मुकेश अंबानी की बड़ी बहू और आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका ने संगीत सेरेमनी में लाइट और डार्क पीच लहंगा पहना था, जिसे उन्होंने वन शोल्डर चोली के साथ स्टाइल किया था। श्लोका ने अपने लुक को डायमंड नेकलेस और इयररिंग्स से पूरा किया था और ग्लोइंग मेकअप में वह गजब ढहा रही थीं।

यह भी पढ़ें- ईशा अंबानी ने बताया कैसा है राधिका मर्चेंट के साथ उनका रिश्ता? भाभी श्लोका को बताया बेस्ट फ्रेंड

View this post on Instagram

A post shared by Diya Mehta Jatia (@dmjatia)

श्लोका मेहता का ये लुक कभी खुशी कभी गम के गाने बोले चूड़िया में पूजा (करीना कपूर) से इंस्पायर्ड है। दिया ने फोटोज और वीडियोज के साथ कैप्शन में लिखा, "संगीत के लुक को तैयार करते समय हम कुछ मजेदार, खूबसूरत और 'आइकॉनिक' लुक चाहते थे। कई बार चर्चा करने के बाद हमने पुराने लुक को खंगालने के बारे में सोचा और मनीष मल्होत्रा के ‘बोले चूड़ियां’ लुक को फिर से बनाया। यह वाकई बहुत शानदार था।"

करीना कपूर ने किया रिएक्ट

करीना कपूर खान ने श्लोका मेहता के लुक पर रिएक्शन दिया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर श्लोका की फोटो शेयर की है और कैप्शन में लिखा है, "बोले चूड़ियां। श्लोका मेहता आप खूबसूरत लग रही हैं।"

बोले चूड़िया में करीना कपूर की शरारा ड्रेस को मनीषा मल्होत्रा ने ही डिजाइन किया था। इस फिल्म में पू बनीं करीना के सभी लुक को खूब पसंद किया गया था।

यह भी पढ़ें- Ibrahim Ali Khan ने सैफ अली खान को विश किया फादर्स डे, अब्बा के साथ शैतानी करते आये नजर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।