Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रूमर्ड बॉयफ्रेंड के संग शादी अंटेड करने पहुंची Shraddha Kapoor, सिनेमा की 'स्त्री' की सादगी कर देगी दीवाना

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Sun, 02 Mar 2025 03:51 PM (IST)

    बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री Shraddha Kapoor अपने चुलबुले अंदाज के लिए अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल रहती हैं। इन दिनों वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर ...और पढ़ें

    शादी में रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग पहुंचीं श्रद्धा कपूर (Photo Credit- Instagram)
    शादी में रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग पहुंचीं श्रद्धा कपूर (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. श्रद्धा कपूर संग नजर आए राहुल मोदी
    2. ब्रेकअप की भी वायरल हुई थी खबरें
    3. गोल्डन एथनिक लुक ने खींचा ध्यान

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का नाम फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में शामिल हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एक्ट्रेस। श्रद्धा फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए जुड़ी रहती हैं। श्रद्धा कपूर हाल ही में रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ एक शादी में स्पॉट हुई थीं। अहमदाबाद में हुई इस शादी में की कुछ झलक एक्ट्रेस ने अपने अकाउंट पर भी शेयर की थी। मगर अब एक खास वीडियो भी सामने आया है जिसमें वो राहुल के साथ दिख रही हैं।

    ब्रेकअप की भी वायरल हुई थी खबरें

    बता दें कि श्रद्धा कपूर बीते कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में हैं। एक्ट्रेस को कई बार राहुल मोदी के साथ देखा गया है जिसके बाद से ही दोनों के डेटिंग की अफवाहों को हवा मिली है। हालांकि बीच में कुछ खबरें ऐसी भी आई थीं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है।

    Photo Credit- Instagram

    लेकिन बाद में श्रद्धा ने राहुल के साथ स्टेटस शेयर कर इन अफवाहों पर गलत ठहरा दिया था। लेटेस्ट वीडियो में अभिनेत्री राहुल मोदी के साथ स्टेज पर नजर आ रही हैं। कुछ फोटोज में तो वो दोनों न्यूली वेड कपल के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं।

    ये भी पढ़ें- Video: Raveena Tandon की बेटी के साथ Govinda के बेटे ने लगाए ठुमके, वीडियो देख याद आ जाएंगे 90s के दिन

    श्रद्धा कपूर का फिल्मी करियर

    बता दें कि श्रद्धा कपूर ने साल 2010 में फिल्म 'तीन पत्ती' से फिल्मों में डेब्यू किया था। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और हॉलीवुड एक्टर बेन किंग्सले अहम किरदारों में दिखे थे। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। इसके बाद एक्ट्रेस 'लव का दी एंड' नाम की फिल्म में नजर आई थीं।

    खबरें और भी

    Photo Credit- Instagram

    ये फिल्म भी बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी। श्रद्धा की तीसरी फिल्म 'आशिकी-2' ने उन्हें स्टार बना दिया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया था। इसके बाद से श्रद्धा अब तक कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी हैं। बीते साल 2024 में श्रद्धा ने स्त्री 2 से बॉलीवुड की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म दी थी।

    कौन हैं राहुल मोदी?

    राहुल फिल्म निर्माता लव रंजन की लव फिल्म्स से जुड़े स्कईनराइटर हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कई प्रोजेक्ट्स पर काम किया है और तू झूठी मैं मक्कार (2023) का सह-लेखन भी किया है, जिसमें श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर नजर आए थे। दिलचस्प बात यह है कि श्रद्धा और राहुल की डेटिंग की अफवाहें फिल्म की रिलीज के ठीक बाद शुरू हुईं थी। राहुल ने लव रंजन की और भी कई फिल्में लिखी हैं। इनमें से ज्यादातर लव के साथ कार्तिक आर्यन की हिट फिल्में शामिल हैं, जिनमें प्यार का पंचनामा, प्यार का पंचनामा 2 और सोनू के टीटू की स्वीटी शामिल हैं।

    ये भी पढ़ें- Tiger Shroff के जन्मदिन पर Baaghi 4 का धांसू पोस्टर आउट, खून से लथपथ इंटेंस लुक देख खुली रह जाएंगी आंखें