यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shraddha Kapoor: भूख से परेशान श्रद्धा कपूर ने पैपराजी से मांगा पिज्जा, वायरल हुआ एक्ट्रेस का वीडियो
श्रद्धा कपूर फैंस के बीच अपने खूबसूरत और कमाल की अदाकारी के लिए जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस अक्सर अपने फनी वीडियो शेयर करती हैं। अब उनका ऐस ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं। फैंस श्रद्धा कपूर की सिंपलीसिटी के भी कायल हैं। मीडिया में अक्सर एक्ट्रेस अपनी क्यूटनेस की वजह से लोगों का ध्यान खींचती हैं। अब हाल ही में उन्होंने फिर एक बार ऐसा ही कुछ किया कि सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रही हैं।
श्रद्धा कपूर ने सोमवार को एक अवॉर्ड फंक्शन में हिस्सा लिया। जहां, एक्ट्रेस डीवा बनकर पहुंचीं। श्रद्धा इवेंट में पिंक कलर का सीक्वेंस गाउन पहनकर पहुंचीं और बला की खूबसूरत नजर आईं।
यह भी पढ़ें- बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड जीतने पर खुशी से झूम उठीं Salman Khan की भांजी अलिजेह अग्निहोत्री, वायरल हुआ वीडियो
टूटा श्रद्धा के सब्र का बांध
श्रद्धा कपूर ने इवेंट में पहुंचने के बाद कैमरे के लिए पोज किया। इस बीच अचानक एक्ट्रेस की नजर मीडिया पर पड़ी और ताका-झांकी करते हुए वो उनकी तरफ बढ़ गईं। श्रद्धा कपूर ने देखा कि पैपराजी मिलकर पिज्जा पार्टी कर रहे हैं। बस फिर क्या था एक्ट्रेस के सब्र का बांध टूट गया।

पैपराजी से मांगा पिज्जा
श्रद्धा कपूर भी पैपराजी की पिज्जा पार्टी में शामिल हो गईं। उन्होंने ने मीडिया से एक पिज्जा भी मांगा। श्रद्धा कपूर ने कहा कि उन्हें बहुत भूख लगी है। पैपराजी ने भी पिज्जा का बॉक्स खोलकर एक्ट्रेस को खाने का ऑफर दिया। श्रद्धा ने कहा, मैं एक ले लूं, पक्का। हामी मिलने पर एक्ट्रेस ने पिज्जा का एक डिब्बा, ऑर्गनों और चिली फ्लेक्स पैपराजी से ले लिया और वहां से चली गईं।
यह भी पढ़ें- Don 3 की चर्चा के बीच फरहान अख्तर के घर पहुंचे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, फैंस बोले- 'क्या खिचड़ी पक रही'
The secret is out now of why Shraddha Kapoor always looks so beautiful and fit. 🔥💦 pic.twitter.com/98y42mfmpg
— admire. (@ActFascin8) March 18, 2024
वायरल हुआ श्रद्धा का वीडियो
श्रद्धा कपूर का पैपराजी से पिज्जा मांगने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस को श्रद्धा का डाउन टू अर्थ बिहेवियर बेहद पसंद आया। इवेंट में एक्ट्रेस ने अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में भी बताया। श्रद्धा कपूर के खाते में स्त्री 2 और दो और फिल्में हैं। एक में माइथोलॉजिकल ड्रामा और दूसरे में टाइम ट्रेवल की कहानी दिखाई जाएगी।