Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shraddha Kapoor Birthday: इन एक्टर्स संग उड़ चुकी है श्रद्धा कपूर के अफेयर की खबरें, इस एक हरकत से टूटा था दिल

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Fri, 03 Mar 2023 05:33 PM (GMT+05:30)

    Shraddha Kapoor Birthday श्रद्धा कपूर आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। वह जल्द ही रणबीर कपूर के साथ तू झूठी मैं मक्कार में नजर आएंगी। आज हम अपने इस ...और पढ़ें

    Shraddha Kapoor Celebrates 36th Birthday Aditya Roy Kapoor to Farhan Akhtar Tu Jhoothi Main Makkar/Instagram
    Shraddha Kapoor Celebrates 36th Birthday Aditya Roy Kapoor to Farhan Akhtar Tu Jhoothi Main Makkar/Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Shraddha Kapoor Birthday: आशिकी 2 एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर एक लंबे समय से पर्दे से दूर थीं, लेकिन अब जल्द ही उनकी जोड़ी रणबीर कपूर के साथ तू झूठी मैं मक्कार में नजर आने वाली हैं। होली के मौके पर 8 मार्च को सिनेमाघरों में इस रोमांटिक ड्रामा को देखने के लिए ऑडियंस बेहद उत्साहित है।

    हालांकि, उससे पहले 3 मार्च को बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी लव लाइफ से जुड़ी कई दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं। उनके नाम कई एक्टर्स के साथ जुड़ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं किन-किन एक्टर्स से उनका नाम जुड़ चुका है।

    आदित्य रॉय कपूर

    आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी को फिल्म 'आशिकी-2' में काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म के बाद ये दोनों असल जिंदगी में भी एक-दूसरे के करीब आ गए। दोनों को कोई बार एक साथ स्पॉट भी किया गया। हालांकि, श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर ने कभी भी डेटिंग की बात स्वीकार नहीं की।

    रिपोर्ट्स की मानें तो कुछ समय तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट लिया, लेकिन ऐसा कहा गया कि श्रद्धा की मां को दोनों का ये रिश्ता पसंद नहीं था, जिसकी वजह से दोनों ने एक-दूसरे से राहें अलग कर ली।

    खबरें और भी

    फरहान अख्तर

    रॉक ऑन-2 की शूटिंग के दौरान श्रद्धा आर्या और फरहान अख्तर के अफेयर की खबरें आईं। दोनों ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक एक शक्ति कपूर को फरहान संग बेटी का ये रिश्ता बिल्कुल पसंद नहीं था, जिसकी वजह से एक बार जब श्रद्धा फरहान अख्तर के घर पर थीं, तो खुद शक्ति कपूर उन्हें लेने के लिए पहुंच गए थे।

    हालांकि, शक्ति कपूर और श्रद्धा कपूर दोनों ने ही बाद में इन सभी खबरों को बिल्कुल बकवास बताया था और कहा था कि ये महज एक झूठी अफवाह हैं।

    यह भी पढ़ें: Shraddha Kapoor Birthday: श्रद्धा के लिए शक्ति कपूर ने प्लान किया खास बर्थडे गिफ्ट, बेटी पर यूं लुटाया प्यार

    रोहन श्रेष्ठ

    दो बार दिल टूटने के बाद श्रद्धा कपूर की जिंदगी में सेलिब्रिटी फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ आए। दोनों के अफेयर की खबरें साल 2018 में उड़ी। दोनों ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट भी किया। हालांकि, रोहन श्रेष्ठ संग अफवाहों की खबरों पर श्रद्धा ने बिल्कुल चुप्पी साधी रही।

    ऐसा कहा जा रहा था कि वह दोनों काफी सीरियस हैं और जल्द ही शादी कर सकते हैं। शक्ति कपूर भी दोनों के रिश्ते से काफी खुश थें, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और साल 2021 में दोनों की ब्रेकअप की खबरें भी आ गई थीं।

    इस बात से टूटा था श्रद्धा का दिल

    जब फरहान अख्तर संग श्रद्धा कपूर का नाम जुड़ा था और शक्ति कपूर से एक्टर का पंगा हुआ था। उस दौरान इस तरह की अफवाहों पर श्रद्धा ने रिएक्ट किया था।

    श्रद्धा ने कहा कि हम एक्टर हैं। मानते हैं कि लोगों को हमारे बारे में चटपटी गॉसिप पढ़ने में मजा आता है, लेकिन इसमें जब मेरे पिता चाची और सह-कलाकारों को शामिल किया जाता है, तो मुझे बहुत दुःख होता है।

    यह भी पढ़ें: Video: फिल्म प्रमोशन के दौरान Shraddha Kapoor को लेकर लगे नारे, फैंस बोले- 10 रुपये की पेप्सी, श्रद्धा कपूर...