Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shraddha Kapoor Pics: खिलती धूप में श्रद्धा कपूर ने खीचीं 250 सेल्फी! एक्ट्रेस ने फोटो संग दिया मजेदार कैप्शन

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Sat, 16 Dec 2023 04:52 PM (IST)

    Shraddha Kapoor Latest Pics श्रद्धा कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे बिंदास एक्ट्रेस में शुमार हैं। सोशल मीडिया पर अपने मजाकिया अंदाज की वजह से आए दिन व ...और पढ़ें

    श्रद्धा कपूर की लेटेस्ट सेल्फी हैं कमाल (Photo Credit-Instagram)
    श्रद्धा कपूर की लेटेस्ट सेल्फी हैं कमाल (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. श्रद्धा कपूर की ये सेल्फी हैं कमाल
    2. फोटो का कैप्शन है शानदार
    3. जल्द इन फिल्मों में दिखेंगी श्रद्धा

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Shraddha Kapoor Latest Images: 'स्त्री' मूवी फेम एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर किसी अलग पहचान की मोहताज नहीं हैं। कमाल की एक्टिंग स्कील और ब्यूटी की वजह से श्रद्धा अक्सर लाइमलाइट का हिस्सा बनी रहती हैं।

    इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर अपने बिंदास अंदाज से फैंस के दिलों को जीतने वालीं ये एक्ट्रेस हर किसी की फेवरेट मानी जाती हैं। इस बीच श्रद्धा कपूर की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं, जिनके साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन लिख उन्होंने महफिल लूट ली है।

    श्रद्धा कपूर की ये सेल्फी हैं कमाल

    सोशल मीडिया पर काफी समय बिताने वालीं श्रद्धा कपूर अक्सर अपनी फोटो और वीडियो की वजह से फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। खास बात ये है कि श्रद्धा अपनी तस्वीरों के साथ कुछ ऐसे कैप्शन डालती हैं, जिन्हें पढ़कर फैंस काफी मजे लेते हैं।

    इस वीकेंड पर एक्ट्रेस अपने चाहने वालों को मजे करने का मौका दिया है। दरअसल श्रद्धा कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है। इन फोटो में आपको श्रद्धा का नो मेकअप लुक आसानी से नजर आ जाएगा। खिलती धूप में अपनी कमाल की खूबसूरती से अदाकारा इन फोटो के जरिए फैंस के दिल धड़का रही हैं। लेकिन सबसे खास बात श्रद्धा की इन सेल्फी का कैप्शन है।

    इन तस्वीरों के साथ श्रद्धा कपूर ने लिखा है- ''जब धूप ऐसी हो तो 250-300 सेल्फी खींचने में क्या शर्म।'' यकीनन एक्ट्रेस के फोटो के इस कैप्शन को पढ़कर आपको भी हंसी आ जाएगी। श्रद्धा कपूर की ये लेटेस्ट तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर छाई हुईं। उनके प्रशंसक इन फोटो पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    जल्द इन फिल्मों में दिखेंगी श्रद्धा

    एक तरफ अन्य बॉलीवुड एक्ट्रेसेज एक साल में कई फिल्में करती हैं, दूसरी तरफ श्रद्धा कपूर साल में सिर्फ एक फिल्म का फॉर्मूला लेकर आगे बढ़ रही हैं। इस साल भी श्रद्धा सुपरस्टार रणबीर कपूर के साथ सुपरहिट फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में नजर आई हैं।

    आने वाले समय में श्रद्धा फिल्म 'स्त्री 2' और कार्तिक आर्यन की 'चंदू चैंपियन' में दिख सकती हैं। हालांकि चंदू चैंपियन के लिए अदाकारा के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

    ये भी पढ़ें- Year Ender 2023: दीपिका से कियारा तक, इन 12 टॉप एक्ट्रेसेज ने इस साल गाड़े सफलता के झंडे, हिला दिया बॉक्स ऑफिस