यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
छावा डायरेक्टर संग Shraddha Kapoor ने मिलाया हाथ, इस बायोपिक में नजर आएंगी शक्ति कपूर की बेटी?
इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर हिंदी फिल्म देने वाले निर्देशक लक्ष्मण उतेकर आने वाले समय में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...और पढ़ें
-1762142412406_m.webp)
बी टाउन की फेमस एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
श्रद्धा कपूर के हाथ लगी बड़ी बायोपिक।
छावा डायरेक्टर संग करेंगी काम।
इस शख्स का किरदार निभाएंगीं एक्ट्रेस।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बीते साल फिल्म स्त्री 2 के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वालीं अभिनेत्री श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की अपकमिंग फिल्म को लेकर इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि श्रद्धा ने इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म छावा के डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर संग अपनी आने वाली फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। ये एक बायोपिक होने वाली है, जिसमें श्रद्धा एक महान शख्सियत का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी।
ऐसे में आइए जानते हैं कि श्रद्धा कपूर की ये फिल्म किसके बारे में है और वह किस तरह का कैरेक्टर पर्दे पर प्ले करती दिखेंगी।
इस बायोपिक में दिखेंगी श्रद्धा
दरअसल डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर और श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म का नाम ईथा बताया जा रहा है। जिसकी शूटिंग भी शुरू हो गई है। ईथा महाराष्ट्र की मशहूर लावणी डांसर रहीं विठाबाई नारायणगांवकर की बायोपिक है और इस फिल्म में श्रद्धा उनका ही किरदार निभाती दिखेंगी।

यह भी पढ़ें- एकता कपूर की फिल्म से Shraddha Kapoor की एग्जिट पर तुम्बाड डायरेक्टर का आया रिएक्शन, कहा- 'हम जल्द ही...'
विठाबाई नारायणगांवकर उस दौर से नाता रखती थीं, जहां समाज में महिलाओं को अपना हुनर और कला दिखाना आसान नहीं था। लेकिन अपने शानदार लवणी डांस के दम पर उन्होंने हर किसी को प्रभावित किया। विठाबाई तो तमाशा साम्राज्ञी यानी तमाशा की महाराना भी कहा जाता था। ईथा में श्रद्धा कपूर विठाबाई नारायणगांवकर के संघर्ष, जुनून और जज्बे की कहानी को पर्दे पर पेश करेंगी।

मालूम हो कि ये पहला मौका होगा, जब बतौर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इस तरह की किसी बायोपिक में अहम भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी। इस खबर के सामने आने के बाद श्रद्धा के फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है।
छावा डायरेक्टर संग श्रद्धा की अगली फिल्म
हिंदी सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें लक्ष्मण उतेकर का नाम शामिल रहता है। इस साल वह अभिनेता विक्की कौशल संग छावा जैसी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म दे चुके हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक कमाई करके दिखाई थी। मिड डे की खबर के अनुसार अब आने वाले समय में वह अभिनेत्री श्रद्धा कपूर संग एक बायोपिक पर काम करने जा रहे हैं, जिसकी शुरुआत हो चुकी है। हालांकि, अभी फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।