Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'स्त्री का बापू है शक्ति', Shraddha Kapoor के 71 साल के पिता पर बना Stree 2 का मीम, अब किया रिएक्ट

    Updated: Thu, 25 Jul 2024 03:19 PM (IST)

    मौजूदा समय में एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) अपनी अपकमिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 (Stree 2) को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म के ट्रेल ...और पढ़ें

    श्रद्धा कपूर और उनके पिता शक्ति कपूर (Photo Credit-Instagram)
    श्रद्धा कपूर और उनके पिता शक्ति कपूर (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. स्त्री 2 में जल्द ही नजर आएंगी श्रद्धा कपूर
    2. हॉरर कॉमेडी फिल्म का फैंस को इंतजार
    3. अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी हैं श्रद्धा कपूर

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 (Stree 2) इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। निर्देशक अमर कौशक और निर्माता दिनेश विजान की इस मूवी की रिलीज में अभी करीब 20 दिनों का समय बाकी रह गया है। इस बीच श्रद्धा (Shraddha Kapoor) के पिता और अभिनेता शक्ति कपूर को लेकर फिल्म का एक मीम सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिस पर अब अभिनेत्री का रिएक्शन सामने आया है।

    स्त्री 2 को लेकर बना ये मजेदार मीम

    सोशल मीडिया पर श्रद्धा कपूर काफी एक्टिव रहती हैं। खासतौर पर इंस्टाग्राम पर मजेदार पोस्ट के जरिए अक्सर वह सुर्खियां बटोरती हैं। गुरुवार को उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक लेटेस्ट मीम पोस्ट किया है, जो स्त्री 2 में एक्ट्रेस के किरदार से जुड़ा है। 

    ये भी पढ़ें- 'इतनी हसीन स्त्री, देखी नहीं कभी', Tamannaah Bhatia की खूबसूरती पर मंत्रमुग्ध हुईं Stree 2 एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर

    पोस्ट में एक मीम मौजूद है, जिस पर लिखा है- 

    स्त्री की शक्ति उसकी चोटी में है और आपकी शक्ति किसमें है। क्या शक्ति-शक्ति लगा रखा है, स्त्री का बापू है शक्ति। 

    श्रेया पालीवाल के इंस्टा पेज पर मौजूद इस मीम पर श्रद्धा कपूर ने हंसी वाला इमोजी लगाकर रिएक्ट किया है। इससे ये अदांजा लगाया जा सकता है कि उनको ये मीम काफी पसंद आया है। बता दें कि शक्ति कपूर की बेटी होने के नाते श्रद्धा ने इंडस्ट्री में अपना खास मुकाम बनाया है। 

    कब रिलीज होगी स्त्री 2

    साल 2018 में आई फिल्म स्त्री के सीक्वल को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म के ट्रेलर ने पहले ही हर किसी का दिल जीत लिया है। राजकुमार राव, अभिषेक बनर्जी, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, श्रद्धा कपूर और तमन्ना भाटिया जैसी कलाकार इस मूवी में मौजूद हैं। 

    खबरें और भी

    यहां देखें स्त्री 2 का ट्रेलर- 

    अगले महीने की 15 तारीख यानी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्त्री 2 को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा। मालूम हो कि इस हॉरर कॉमेडी का पहला पार्ट सुपरहिट साबित हुआ था। उम्मीद है कि पार्ट 2 भी दर्शकों का ठहाके लगाने पर मजबूर करेगा। 

    ये भी पढ़ें- Stree 2 Trailer Released: स्त्री नहीं सिरकटे मचाएगा दहशत, मुश्किल है इस बार चंदेरी को आतंक के साये से बचाना