Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bhediya फिल्म के ठुमकेश्वरी गाने में श्रद्धा कपूर ने दी 'स्त्री 2' की हिंट, सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा

    By Karishma LalwaniEdited By:
    Updated: Sat, 29 Oct 2022 07:12 PM (IST)

    वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म भेड़या से ठुमकेश्वरी गाना रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में फैंस को वरुण धवन और कृति सेनन की जोड़ी और डांसिंग मूव्स काफ ...और पढ़ें

    Still of Shraddha Kapoor, Varun Dhawan and Kriti Sanon from Thumkeswari Song
    Still of Shraddha Kapoor, Varun Dhawan and Kriti Sanon from Thumkeswari Song

    नई दिल्ली, जेएनएन। फिल्म भेड़िया के 'ठुमकेश्वरी' गाने में श्रद्धा कपूर की एंट्री देख फैंस गदगद हो गए हैं। इसी गाने के जरिये श्रद्धा कपूर ने 'स्त्री 2' को लेकर हिंट दी है। दरअसल, यह गाना तो कृति सेनन और वरुण धवन पर फिल्माया गया है, लेकिन श्रद्धा कपूर को भी वरुण धवन के साथ रोमांस करते और यह कहते 'आई एम कमिंग बैक' से फिल्म स्त्री के सीक्वल के कयास लगाए जा रहे हैं।

    सोशल मीडिया पर लगाए जा रहे कयास

    'स्त्री' के सीक्वल को लेकर श्रद्धा कपूर के फैंस कयास लगा रहे हैं। हालांकि, मेकर्स की तरफ से स्त्री के सीक्वल को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, मगर 'ठुमकेश्वरी' गाने से 'स्त्री' के लौटने की संभावना जरूर जताई गई है।

    'स्त्री' का बनेगा सीक्वल?

    2018 में श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री' आई थी। राजकुमार राव के साथ उनकी प्रेम कहानी को लोगों ने पसंद किया था। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला। फैंस ने इसके दूसरे पार्ट की भी मांग कर दी। 

    'स्त्री' के बाद 'भेड़िया' के लिए कोलैबोरेशन

    बता दें कि 'स्त्री' अमर कौशिक की डायरेक्शन डेब्यू मूवी थी। जहां उन्होंने इस फिल्म के निर्देशन की कमानी संभाली थी, वहीं दिनेश विजन ने प्रोड्यूसर के तौर पर फिल्म में पैसा लगाया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। 'स्त्री' के बाद अमर कौशिक-दिनेश विजन की जोड़ी 'भेड़िया' फिल्म से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है। 

    खबरें और भी

    कब रिलीज हो रही 'भेड़िया'?

    अमर कौशिक द्वारा निर्देशित यह फिल्म 25 नवंबर को रिलीज हो रही है। मूवी में वरुण धवन और कृति सेनन के अलावा दीपक डोबरियाल और अभिषेक बनर्जी सहित अन्य कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म को 2D और 3D में रिलीज किया जाएगा।

    क्या है भेड़िया की कहानी?

    फिल्म भेड़िया-आदिमानव की कहानी पर निर्धारित है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि आधी रात को वरुण धवन को भेड़िया काट लेता है, जिसके बाद से वो हर रात अजीब हरकतें करते हैं। वह कभी खुद भेड़िया बन जाते हैं, तो कभी कुछ डरावनी आवाजें निकालते हैं। उनका इलाज करने के लिए डॉ. अनीका को अपॉइंट किया जाता है, जिसका किरदार कृति सेनन ने निभाया है।

    यह भी पढ़ें: Bhediya Song Thumkeshwari: 'भेड़िया' का 'ठुमकेश्वरी' गाना रिलीज, कृति-वरुण के मूव्स देख उड़ जाएंगे होश

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: सलमान के शो में जाने को तैयार हैं राखी सावंत, लोगों ने कहा- रहम करो, बस करो बहुत हो गया तुम्हारा