Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shraddha Kapoor के लेटेस्ट वीडियो में दिखी रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड Rahul Mody की झलक, पलक झपकी तो कर देंगे मिस

    Updated: Sun, 06 Jul 2025 03:57 PM (IST)

    पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर ये अफवाह है कि श्रद्धा कपूर रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड राहुल मोदी को डेट कर रही हैं। हालांकि दोनों में से किसी की तरफ से भी इ ...और पढ़ें

    श्रद्धा कपूर के डांस वीडियो में दिखे राहुल (फोटो- इंस्टाग्राम)
    श्रद्धा कपूर के डांस वीडियो में दिखे राहुल (फोटो- इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. कौन हैं राहुल मोदी?
    2. श्रद्धा कपूर के वीडियो में दिखी झलक
    3. सोशल मीडिया पर आई कमेंट्स की बौछार

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने एक बार फिर अपने क्रेजी डांस वीडियो से फैंस का दिल जीत लिया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक डांस रील शेयर की है जिसमें वो रील के एक पुराने ट्रेंडिंग गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं।

    रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड रिकॉर्ड कर रहे थे वीडियो?

    नो डाउट उनका डांस बेहतरीन था और सभी को मजा आ गया। लेकिन एक चीज जिसने सभी का ध्यान खींचा वो था वीडियो में नजर आ रही राहुल मोदी (Rahul Mody) की झलक। दरअसल राहुल ने ही श्रद्धा के लिए वो वीडियो रिकॉर्ड किया है। इंस्टा पर वीडियो शेयर करते हुए श्रद्धा ने लिखा- कौन माईकालाल मेरी भंकस रोक सकता है??

    फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स

    फैंस ने तुरंत राहुल मोदी को स्पॉट कर लियाष एख यूजर ने लिखा- "मैंने यहां कैमरामैन को नोटिस किया,आपसे प्यार करता हूं श्रद्धा कपूर।" एक अन्य ने लिखा, "राहुल सर शूट कर रहे हैं।" बता दें कि मार्च में, कथित जोड़े को एक शादी में देखा गया था। दोनों स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन की जोड़ी को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। वहीं से इनका वीडियो भी वायरल हुआ था। श्रद्धा कपूर ने फंक्शन के लिए बेज कलर का शरारा सेट पहना हुआ था जबकि राहुल टक्सीडो सेट पहने हुए थे। मेजबानों का अभिवादन करने के बाद, दोनों ने एक साथ कैमरे के लिए पोज भी किया।

    इससे पहले फ्लाइट में साथ बैठे आए थे नजर

    हाल ही में, श्रद्धा और राहुल की फ्लाइट में एक-दूसरे के करीब बैठे हुए तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुई थी। इसके अलावा श्रद्धा के वॉलपेपर पर भी राहुल के साथ उनकी एक फोटो लगी थी जिसे फैंस ने तुरंत नोटिस किया।

    खबरें और भी

    बता दें कि दोनों के अफेयर की खबरें साल 2024 में शुरू हुईं, जब दोनों को एक कार्यक्रम में पब्लिकली साथ देखा गया था। हालांकि दोनों में से किसी ने भी अपनी डेटिंग की खबर पर कभी कुछ नहीं बोला। कॉस्मोपॉलिटन को दिए एक इंटरव्यू में एक बार श्रद्धा ने अपने पार्टनर को लेकर बात की थी। श्रद्धा ने कहा था,"मुझे अपने साथी के साथ समय बिताना, मूवी देखना, डिनर पर जाना और यात्रा करना बहुत पसंद है। मुझे साथ में समय बिताना या साथ में कुछ न करना भी पसंद है।"

    View this post on Instagram

    A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

    कौन हैं राहुल मोदी?

    राहुल एक स्क्रीनराइटर हैं। वह लव रंजन की लव फिल्म्स से जुड़े हुए हैं। राहुल पिछले कुछ समय से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। इसके अलावा वो रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर तू झूठी मैं मक्कार का सह-लेखन कर चुके हैं। दिलचस्प बात यह है कि श्रद्धा और राहुल की डेटिंग की अफवाहें फिल्म की रिलीज के ठीक बाद ही शुरू हुई थी।