Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    WTC Final 2023 में भारत की हार के बाद Shraddha Kapoor ने ली फिरकी! थर्ड अंपायर को ऑफर किया 'बादाम'

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Mon, 12 Jun 2023 11:07 AM (IST)

    Shraddha Kapoor On WTC Final 2023 लंदन के द ओवल ग्राउंड में हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रनों से हरा दिया। ...और पढ़ें

    Shraddha Kapoor offers almonds to third Ampire as India loss at WTC Final 2023- Photo/Instagram
    Shraddha Kapoor offers almonds to third Ampire as India loss at WTC Final 2023- Photo/Instagram

    HighLights

    1. वर्ल्ड टेस्ट चैंपिनयशिप में इंडिया की हार पर श्रद्धा कपूर का रिएक्शन
    2. शुभमन गिल को आउट करने वाले अंपायर को श्रद्धा ने ऑफर किया बादाम
    3. श्रद्धा कपूर का पोस्ट सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

     नई दिल्ली, जेएनएन। Shraddha Kapoor On WTC Final 2023: क्रिकेट प्रेमियों के लिए रविवार का दिन थोड़ा निराशाजनक रहा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन में 'वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप' (WTC 2023) का फाइनल मैच हुआ, लेकिन इंडियन टीम को हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रनों से हरा दिया। लोगों के बीच इसको लेकर काफी नाराजगी है। इस बीच, श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने अंपायर के मजे लिए हैं।

    शुभमन गिल के मैच पर क्यों खड़ा हुआ बवाल?

    इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया के मैच में सबसे बड़ा हाइलाइट शुभमन गिल (Shubman Gill) को आउट करना था। दूसरी पारी में जब शुभमन गिल की गेंद को ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर कैमरून ग्रीन ने पकड़ा तो तीसरे अंपायर ने तुरंत शुभमन को आउट करार दिया। हालांकि, पूर्व क्रिकेटर से लेकर फैंस तक का मानना है कि वह नॉटआउट थे। यहां तक कि, शुभमन ने भी इस पर सवाल उठाया था। उन्होंने मैच से कैमरून की एक तस्वीर शेयर भी ट्विटर पर शेयर की है। 

    श्रद्धा कपूर ने थर्ड अंपायर को किया रोस्ट!

    अन्य फैंस की तरह श्रद्धा कपूर भी शुभमन गिल के आउट किए जाने से नाराज हैं, जिसका अंदाजा उनके लेटेस्ट पोस्ट से लगाया जा सकता है। उन्होंने तीसरे अंपायर को रोस्ट करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। फोटो में एक्ट्रेस को बादाम खाते हुए और इसे थर्ड अंपायर को ऑफर करते हुए देखा जा सकता है। श्रद्धा ने कैप्शन में लिखा है, "मैं थर्ड अंपायर को बादाम ऑफर करते हुए।" इसके साथ उन्होंने फनी इमोजी भी बनाई है।

    हिट रही श्रद्धा और रणबीर की जोड़ी

    श्रद्धा आर्या को आखिरी बार फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में देखा गया था। एक्ट्रेस ने पहली बार हैंडसम हंक रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर किया था। दोनों की केमिस्ट्री ने दर्शकों को थिएटर्स में आकर्षित किया और उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। 

    खबरें और भी

    श्रद्धा कपूर का वर्क फ्रंट

    श्रद्धा कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करें तो वह जल्द ही हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' (Stree 2) में राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी। इसमें पंकज त्रिपाठी भी लीड रोल में हैं। 'स्त्री' बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट हुई थी।