Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Shraddha Kapoor इस साल बनेंगी दुल्हन; राहुल मोदी संग लेंगी सात फेरे? एक्ट्रेस की मौसी ने बताई सच्चाई

    Updated: Wed, 18 Mar 2026 03:27 PM (IST)

    श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी की शादी को लेकर एक लंबे समय से अफवाह उड़ रही है, जिस पर हाल ही में उनकी मौसी तेजस्विनी कोल्हापुरे ने रिएक्ट किया है। ...और पढ़ें

    श्रद्धा की शादी की खबरों पर मौसी ने किया रिएक्ट/ फोटो- Instagram

    श्रद्धा की शादी की खबरों पर मौसी ने किया रिएक्ट/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर एक लंबे समय से राइटर राहुल मोदी संग अपने रोमांटिक रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि, 'स्त्री 2' एक्ट्रेस ने कभी भी अपने डेटिंग रूमर्स पर खुलकर रिएक्ट नहीं किया है, लेकिन सोशल मीडिया पर राहुल संग उनके वायरल वीडियो और तस्वीरों ने हमेशा हलचल मचाए रखी है।

    इस साल की शुरुआत में यह खबर सामने आई थी कि श्रद्धा अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड राहुल संग उदयपुर में शादी करने की प्लानिंग कर रही हैं। क्या फैंस की पसंदीदा 'स्त्री' सच में इस साल शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं? इस खबर पर हाल ही में उनकी मौसी तेजस्विनी कोल्हापुरे ने रिएक्शन दिया है।

    क्या जल्द बजेगी श्रद्धा कपूर के घर शादी की शहनाई?

    सोशल मीडिया पर श्रद्धा कपूर की शादी की लगातार उड़ रही खबरों पर हाल ही में जब उनकी आंटी तेजस्विनी कोल्हापुरे से पूछा गया, तो उन्होंने 'फ्री प्रेस जर्नल' से बातचीत करते हुए कहा,

    "सच में, मुझे इस बारे में नहीं पता है। इस बात का मुझे कोई आइडिया नहीं है।"

    shraddha tejswini

    यह पहली बार नहीं है, जब श्रद्धा कपूर के परिवार के किसी सदस्य ने एक्ट्रेस के वेडिंग रूमर्स पर ऐसा हैरान करने वाला रिएक्शन दिया हो। इससे पहले जब सोशल मीडिया पर श्रद्धा की शादी को लेकर एक पोस्ट वायरल हुआ था, तो उनके भाई सिद्धांत कपूर ने रिएक्ट करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा था, "ये तो मेरे लिए भी एक न्यूज ही है।"

    यह भी पढ़ें- Shraddha Kapoor को फिल्म में कास्ट करने के लिए डायरेक्टर को मिलीं गालियां, पहला लुक आते ही बदल गई थी सबकी राय

    खबरें और भी

    2024 में एक साथ डिनर डेट पर स्पॉट हुए थे राहुल-श्रद्धा

    जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी के डेटिंग रूमर्स ने तब तूल पकड़ा था, जब ये दोनों साल 2024 में एक साथ डिनर डेट पर स्पॉट हुए थे। दोनों भले ही अपने रिलेशनशिप की खबरों पर आधिकारिक मुहर न लगाएं, लेकिन कई मौकों पर उन्हें साथ में देखा गया है। बीते साल श्रद्धा कपूर की राहुल मोदी संग एक फोटो खूब वायरल हुई थी, जिसमें वह सबके सामने राहुल को अपने हाथों से डिश खिलाती नजर आ रही थीं।

    shraddha rahul

    श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्मों की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'एथा' में दिखाई देंगी। इस फिल्म में वह मराठी फोक आर्टिस्ट विठाबाई नारायणगांवकर का दमदार किरदार निभाएंगी। इसके अलावा वह 'स्त्री 3' और 'भेड़िया 2' में भी दिखाई देंगी।

    यह भी पढ़ें- Shraddha Kapoor और राहुल मोदी उदयपुर में करेंगे शादी? बड़े भैया ने खबरों पर दिया चौंकाने वाला जवाब