विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अपनी डेब्यू फिल्म के दौरान कॉन्फिडेंट नहीं थी Shraddha Kapoor, फिल्म के सेट पर घंटों रोती थीं एक्ट्रेस

Published: Tue, 15 Oct 2024 10:08 AM (IST)

पिछले दिनों एक इंटरव्यू में बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने खुलासा किया था कि वो किसी के साथ ...और पढ़ें

श्रद्धा कपूर ने शेयर किया तीन पत्ती का एक्सपीरियंस
श्रद्धा कपूर ने शेयर किया तीन पत्ती का एक्सपीरियंस

HighLights

  1. श्रद्धा कपूर ने कंफर्म की डेटिंग की खबर
  2. पहले राहुल मोदी संग जुड़ चुका है नाम
  3. तीन पत्ती से एक्ट्रेस ने किया डेब्यू

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। श्रद्धा कपूर इन दिनों फिल्म स्त्री 2 की सक्सेस एंजॉय कर रही हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर काफी अच्छी फैन फॉलोविंग है और एक्ट्रेस अक्सर अपने फैंस के साथ इंटरेक्ट करती हुई नजर आती हैं। यही एक वजह है जो उन्हें अन्य अभिनेत्रियों से अलग बनाती है।

श्रद्धा ने बताया कैसा था एक्सपीरियंस

हालांकि श्रद्धा के लिए भी सफलता का ये स्वाद चखना इतना आसान नहीं था। एक्ट्रेस ने साल 2010 में फिल्म तीन पत्ती से डेब्यू किया था। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन जैसे मजबूत किरदार भी नजर आए लेकिन फिर भी फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में श्रद्धा ने फिल्म से जुड़ा अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है। श्रद्धा ने बताया कि तीन पत्ती के सेट पर बैठकर वो घंटों रोया करती थीं।

यह भी पढ़ें: Dhoom 4 में हुई इस खूबसूरत हसीना की एंट्री, Ranbir Kapoor के साथ विलेन बनकर मचाएंगी बवाल?

सेट पर रोती थीं श्रद्धा कपूर

कॉस्मोपॉलिटन को दिए इंटरव्यू में श्रद्धा कपूर ने सेट पर शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा,"मुझे याद है कि शूटिंग के दौरान दूसरे या तीसरे दिन मेरा ब्रेकडाउन हो गया था और मैंने अपनी मां से कहा कि मैं वापस नहीं जाना चाहती। मुझे यह समझ नहीं आया क्योंकि मैं फिल्म के सेट पर कभी नहीं रही थी। तब मैं सिर्फ 20 या 21 साल की थी।"

इसके साथ ही श्रद्धा ने सेट पर देखी गई कठोर वास्तविकता पर भी बता की। उन्होंने कहा कि लोग हमेशा आपके साथ अच्छा बर्ताव नहीं करते हैं। अगर आपकी कोई पहचान नहीं है तो आपके साथ बर्ताव भी ठीक नहीं किया जाएगा। मुझे पहले ही दिन से ये सब बातें महसूस होने लगी थीं। पहले दिन तो मैं फिल्म के सेट पर पूरे कॉन्फिडेंस के साथ पहुंची थी। हालांकि धीरे धीरे मेरा कॉन्फिडेंस ही हिल गया। लोगों का व्यवहार देखकर मुझे डर लगने लगा था।"

इन फिल्मों में कर चुकी हैं काम

तीन पत्ती फिल्म का निर्देशन लीना यादव ने किया है। इसमें अमिताभ बच्चन, बेन किंग्सले, आर माधवन और राइमा सेन मुख्य भूमिका में थे। तीन पत्ती में श्रद्धा कपूर ने अपर्णा खन्ना नाम की स्टूडेंट का रोल निभाया था। वहीं श्रद्धा कपूर की बात करें तो उन्होंने आशिकी 2,एक विलेन,बागी, ​​हाफ गर्लफ्रेंड और छिछोरे जैसी फिल्मों में काम किया है।

यह भी पढ़ें: रिलेशनशिप में हैं Shraddha Kapoor, पहली बार ब्वॉयफ्रेंड का किया जिक्र, बताया- क्या है शादी का प्लान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।