विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dhoom 4 में श्रद्धा कपूर निभाएंगी मुख्य किरदार? एक्ट्रेस ने फिल्म ऑफर किए जाने पर तोड़ी चुप्पी

Published: Sat, 19 Oct 2024 12:46 PM (IST)

धूम बॉलीवुड की टॉप मोस्ट एक्शन फिल्म है जिसके सभी पार्ट्स बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रहे हैं। फिल्म का ...और पढ़ें

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम
एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम

HighLights

  1. जबरदस्त एक्शन से भरपूर है 'धूम' के सभी पार्ट्स
  2. 'धूम 4' के लिए सितारों के नाम की चर्चा तेज
  3. विलेन के लिए फेमस एक्टर का नाम आया सामने

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यश राज फिल्म्स की ब्लॉकबस्टर एक्शन एंटरटेनर फिल्म 'धूम' का चौथा पार्ट की पिछले कई समय से चर्चा में बना हुआ है। इस बार कौन मिस्टर एंड मिस विलेन होगी, इस पर चर्चा तेज है। 'धूम 4' में विलेन के लिए शाह रुख खान, रणबीर कपूर, सूर्या जैसे कई स्टार्स के नाम सामने आ चुके हैं। इसी के साथ इस विलेन की लेडी लव के लिए भी कुछ नाम सामने आए हैं।

पिछले कई दिनों से ऐसी चर्चा है कि श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor), धूम फ्रेंचाइजी की नई हीरोइन होंगी। उनका नाम जैसे ही इस फिल्म के लिए सामने आया, सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। अब एक्ट्रेस ने इस बात पर चुप्पी तोड़ी है कि क्या वह 'धूम 4' में काम करेंगी या नहीं।

श्रद्धा कपूर ने 'धूम 4' पर की बात

श्रद्धा कपूर की इस साल फिल्म 'स्त्री 2' रिलीज हुई है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस मूवी को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला। इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस की सक्सेस में इजाफा भी जबरदस्त तरीके से होते देखने को मिला। श्रद्धा कपूर इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वालीं बॉलीवुड एक्ट्रेस बन गई हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान उन्होंने धूम 4 फिल्म के बारे में बात की।

फिल्म के ऑफर पर बोलीं एक्ट्रेस

'स्त्री' एक्ट्रेस से इंडियन एक्सप्रेस आइकॉनिक स्क्रीन इवेंट में पूछा गया कि क्या फैंस उन्हें धूम 4 फिल्म में देखेंगे। इस पर एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें ये मूवी ऑफर नहीं की गई है। धूम अच्छी फिल्म है, लेकिन उन्हें इसके अगले पार्ट को लेकर कोई ऑफर नहीं आया है। एक्ट्रेस ने कहा कि पता नहीं कहां से इस तरह की अफवाहें आती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि हाल फिलहाल में उन्होंने ऑफिशियली कोई भी फिल्म साइन नहीं की है।

View this post on Instagram

A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

'स्त्री 2' के बाद 'स्त्री 3' की तैयारी

श्रद्धा ने भले ही फिलहाल कोई अन्य फिल्म साइन न की हो, लेकिन वह अमर कौशिक की डायरेक्टोरियल 'स्त्री 3' में जरूर नजर आएंगी। इस फिल्म की कहानी पर काम शुरू हो चुका है। कुछ दिन पहले श्रद्धा ने सोशल मीडिया पर बताया था कि स्त्री 3 में उनके नाम का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Shraddha Kapoor बनना चाहती हैं हाफ गर्लफ्रेंड या चाहिए शराबी ब्वॉयफ्रेंड? एक्ट्रेस ने रोमांटिक लाइफ पर कही ये बात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।