यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shraddha Kapoor Pics: श्रद्धा कपूर की कोजी फोटो देख फिसला फैंस का दिल, शादी को लेकर पूछे ये सवाल
Shraddha Kapoor Latest Pics बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें श्रद्धा कपूर का नाम जरूर शामिल होगा। अपनी कमाल की एक्टिंग और ...और पढ़ें

HighLights
- श्रद्धा कपूर ने शेयर कीं लेटेस्ट तस्वीरें
- फैंस ने श्रद्धा कपूर से पूछा शादी के लिए सवाल
- इन फिल्मों में नजर आएंगी श्रद्धा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Shraddha Kapoor Photo: फिल्म 'आशिकी 2' से फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाने वालीं एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर किसी अलग पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपनी कमाल की एक्टिंग और खूबसूरती के लिए श्रद्धा कपूर का नाम काफी मशहूर है।
आए दिन अपने ग्लमैरस अंदाज से श्रद्धा लाइमलाइट का हिस्सा बनी रहती हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर श्रद्धा कपूर की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें देखकर खुछ फैंस ने एक्ट्रेस से शादी को लेकर सवाल पूछ लिया है।
फैंस ने श्रद्धा कपूर से पूछा शादी के लिए सवाल
सोशल मीडिया पर श्रद्धा कपूर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर देखा गया है कि श्रद्धा अपनी कमाल की तस्वीरों और वीडियो को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इस बीच बुधवार को श्रद्धा कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है।
इस फोटो में आप देख सकते हैं कि अपनी बेबाक खूबसूरती के दम पर श्रद्धा फैंस के दिलों पर बिजलियां गिराती हुईं नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की कोजी तस्वीरें देख आप भी उनके दीवाने हो जाएंगे। इन फोटो में श्रद्धा कपूर का लुक बेहद क्यूट और ब्यूटीफुल दिख रहा है, जिसको लेकर जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। इस बीच श्रद्धा कपूर की इन फोटो पर तमाम फैंस अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं।
खबरें और भी

एक्ट्रेस के एक चाहने वाले ने उनकी इन फोटो पर कमेंट कर शादी को लेकर सवाल पूछ लिया है और लिखा है- ''शादी कब करोगी है।'' हालांकि इस कमेंट पर श्रद्धा की तरफ से कोई भी रिस्पॉन्स नहीं आया है।
श्रद्धा कपूर का वर्क फ्रंट
इस साल श्रद्धा कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस मूवी में श्रद्धा कपूर सुपरस्टार रणबीर कपूर के साथ नजर आईं। आलम ये रहा कि श्रद्धा और रणबीर की ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है।
इसके बाद से फैंस श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्मों का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौर करें श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्मों की तरफ तो उसमें स्त्री 2 जैसे कई अन्य फिल्मों के नाम शामिल हैं।