विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

श्रद्धा कपूर की Eetha हुई पोस्टपोन, Toxic से नहीं लेगी टक्कर; कब रिलीज होगी बायोग्राफिकल ड्रामा?

Updated: Tue, 11 Aug 2026 05:42 PM (IST)

Shraddha Kapoor की अपकमिंग फिल्म 'ईथा' (Eetha) अब 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी।

श्रद्धा कपूर की 'ईथा' हुई पोस्टपोन

श्रद्धा कपूर की 'ईथा' हुई पोस्टपोन

HighLights

  1. श्रद्धा कपूर की 'ईथा' हुई पोस्टपोन

  2. अब कब रिलीज होगी बायोग्राफिकल ड्रामा?

  3. यश की 'टॉक्सिक' के लिए रास्ता हुआ साफ 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। श्रद्धा कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ईथा' की रिलीज डेट बदल गई है। पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'व्वन' और अनुपम खेर की 'खोसला का घोसला 2' ये फिल्में भी 28 अगस्त को सिनेमाघरों में एक-दूसरे से टकराने वाली थीं, लेकिन अब 'ईथा' भी इस दिन रिलीज नहीं हो रही है। 'व्वन' की टीम ने भी पहले ही अपनी फिल्म की रिलीज़ डेट बढ़ाकर 25 सितंबर कर दी थी।

अब कब रिलीज होगी ईथा?

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मंगलवार के एक ट्वीट के अनुसार, 'ईथा' (Eetha) की रिलीज की तारीख बदलकर 4 दिसंबर कर दी गई है। इसमें रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) और जीशान अय्यूब भी सहायक भूमिकाओं में हैं, जब, येकि श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) मशहूर लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर का किरदार निभा रही हैं।


टीजर देखकर इंप्रेस हो गए थे दर्शक

'ईथा' (Eetha) का टीजर इस साल जून में रिलीज हुआ था और इसे काफी तारीफ मिली थी, खासकर इसके म्यूजिक और श्रद्धा के जबरदस्त अवतार की झलक के लिए।

shraddha (10)

अगस्त-सितंबर में टकराएंगी ये फिल्में

अभी तक जिन फिल्मों के बीच टकराव (क्लैश) पक्का हो चुका है, उनमें अक्षय कुमार-सैफ अली खान की 'हैवान' (Haiwaan) और आयुष्मान खुराना-सारा अली खान की 'उड़ता तीर' (Udta Teer) शामिल हैं; ये दोनों 11 सितंबर को रिलीज हो रही हैं। एक और टकराव इसी हफ्ते हो रहा है - इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' (Awarapan 2) और सनी देओल की 'बंटवारा 1947' (Batwaara 1947) के बीच।

shraddha (9)

'टॉक्सिक' के लिए रास्ता हुआ साफ

दिलचस्प बात ये है कि 26 अगस्त को यश की पैन इंडिया एक्शन फिल्म टॉक्सिक (Toxic) सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। पहले ईथा इसके सामने रिलीज होने वाली थी और साथ ही व्वन भी लेकिन अब दोनों ही फिल्मों पोस्पोन हो चुकी हैं और टॉक्सिक के लिए रास्ता एकदम साफ हो गया है।

'ईथा' के बारे में

'ईथा' (Eetha) एक बायोग्राफिकल म्यूजिकल ड्रामा फिल्म है, जिसे लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया है और मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले दिनेश विजान ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में हैं; वह मशहूर महाराष्ट्रीयन लावणी और तमाशा लोक कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर का किरदार निभा रही हैं। उनके साथ रणदीप हुड्डा और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी अहम भूमिकाओं में हैं।

यह भी पढ़ें- Toxic की खातिर नयनतारा ने तोड़े सारे नियम, यश की फिल्म के लिए मेकर्स की बड़े स्केल की तैयारी