Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Maldives Vs Lakshadweep: मालदीव को सबक सिखाएगा Bollywood, छुट्टी के लिए लक्षद्वीप बनेगा सितारों का नया लक्ष्य?

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Sun, 07 Jan 2024 07:58 PM (IST)

    Maldives Vs Lakshadweep प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद मालदीव और लक्षद्वीप वाला विवाद बढ़ता जा रहा है। ऐसे में अब कई सेलेब्स भी लक् ...और पढ़ें

    बॉलीवुड सेलेब्स ने लिया लक्षद्वीप का समर्थन
    बॉलीवुड सेलेब्स ने लिया लक्षद्वीप का समर्थन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Maldives Vs Lakshadweep: मालदीव, बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के लिए फेवरिट वेकेशन डेस्टिनेशन रहा है। बर्थडे सेलिब्रेट करना हो या काम से ब्रेक लेकर रिफ्रेश होना हो, बॉलीवुड के सितारे मालदीव पहुंच जाते हैं। पिछले 2-3 सालों में यह चलन काफी बढ़ा है। 

    टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी, जाह्नवी कपूर, मौनी रॉय समेत तमाम नौजवान सितारे मालदीव के बीचेज पर हसीन लम्हे गुजारते हुए देखे गये हैं। इन सितारों के इंस्टाग्राम एकाउंट्स मालदीव वेकेशन की तस्वीरों से भरे पड़े हैं। मगर, अब इंडिया और मालदीव के बीच विवाद शुरू हो गया है।

    इंडिया-मालदीव विवाद के बीच लक्षद्वीप के लिए बॉलीवुड का समर्थन देखते हुए ऐसा लगता है कि मालदीव के लिए सितारों की मोहब्बत कम हो सकती है।

    क्या है इंडिया-मालदीव विवाद?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में लक्षद्वीप का दौरा किया और वहां से कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। साथ ही उन्होंने लोगों से लक्षद्वीप की यात्रा करने का आग्रह किया। ये सब मालदीव के कुछ नेताओं को रास नहीं आया और उन्होंने भारतीयों के ऊपर नस्लीय टिप्पणी कर दी, जिसने देशवासियों को नाराज कर दिया।

    कई सेलेब्स ने इस पर कड़ी आपत्ति जाहिर करते हुए पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा के समर्थन में ट्वीट किये और मालदीव के बयानबाज नेताओं को आड़े हाथों लिया। अक्षय कुमार और सलमान खान ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: भारतीयों पर मालदीव के नफरत भरे कमेंट्स से आगबबूला हुए Akshay Kumar, सलमान खान ने भी किया रिएक्ट

    इसके बाद टाइगर श्रॉफ, जाह्नवी कपूर, जॉन अब्राहम और श्रद्धा कपूर समेत कई सेलेब्स लक्षद्वीप के फेवर में आ गये और उन्होंने अपने टूरिज्म प्लेस लक्षद्वीप का समर्थन करते हुए पोस्ट किया, तो क्या ऐसे में अब बॉलीवुड सेलेब्स का नया वेकेशन डेस्टिनेशन लक्षद्वीप बनने वाला है? आइए जानते हैं किस सेलेब ने क्या कहा।

    लक्षद्वीप में अतिथि देवोभव का आनंद

    जॉन अब्राहम ने लिखा कि शानदार भारतीय मेहमानबाजी, अतिथि देवो भव की विचारधारा और विशाल मैरीन लाइफ को एक्सप्लोर करने के लिए लक्षद्वीप जाने लायक जगह है।

    श्रद्धा कपूर ने किया लक्षद्वीप का समर्थन

    श्रद्धा कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लक्षद्वीप की एक तस्वीर शेयर की और लिखा 'ये सभी तस्वीरें और मीम्स मुझे अब सुपर FOMO बना रहे हैं, लक्षद्वीप में ऐसे प्राचीन समुद्र तट हैं, जो स्थानीय संस्कृति से समृद्ध हैं। मैं एक लंबी छुट्टी बुक करने के कगार पर हूं। इस साल एक्सप्लोर इंडियन आइलैंड्स क्यों नहीं'।

    टाइगर श्रॉफ ने की लक्षद्वीप के लोगों की तारीफ

    टाइगर श्रॉफ ने भी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए विचार को अपना समर्थन दिया। टाइगर ने एक्स पर लिखा 'नीले आलिंगन में खोए लक्षद्वीप द्वीपों ने मेरा दिल जीत लिया है। समृद्ध संस्कृति, शांत समुद्र तट और यहां के लोगों की वास्तविक गर्मजोशी एक मनमोहक आकर्षण पैदा करती है। इन द्वीपों की समावेशिता और अद्वितीय सुंदरता का जश्न मनाने में मेरे साथ शामिल हों - एक खजाना जो इंतजार कर रहा है'।

    लक्षद्वीप बनेगा जाह्नवी का अगला लक्ष्य 

    जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लक्षद्वीप की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा 'क्या ये नीला पानी असली है। लक्षद्वीप कितना सुंदर है। यह देखकर बहुत खुशी हुई कि हमारे देश में इस खजाने को वह ध्यान मिल रहा है, जिसका वह हकदार है। एक्सप्लोर इंडियन आइलैंड्स के लिए इंतजार नहीं कर सकती'।

    वापस जाने को बेकरार ईशा गुप्ता

    ईशा गुप्ता ने लक्षद्वीप से अपनी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा 'मुझे सबसे खूबसूरत समुद्रतट पर वापस ले चलो, मेरे पैरों की रेत तक, मेरे चेहरे पर सूरज के लिए उस जादू के लिए जो लक्षद्वीप में है। वापस जाने के लिए इंतजार नहीं कर सकती'।

    View this post on Instagram

    A post shared by Esha Gupta (@egupta)

    धरती पर स्वर्ग, बोले कार्तिक आर्यन

    कार्तिक आर्यन ने एक्स पर लिखा 'अतुल्य भारत सिर्फ एक टैग नहीं है, हमारे खूबसूरत देश में कुछ सबसे अविश्वसनीय और आश्चर्यजनक स्थान हैं और लक्षद्वीप इसका एक उदाहरण है। भारत में ही एक स्वर्ग जैसा स्थान। इस खूबसूरत भारतीय द्वीप को देखने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकते'।

    अर्जुन की बकेट लिस्ट में लक्षद्वीप

    अर्जुन कपूर ने लिखा 'खूबसूरत लक्षद्वीप द्वीपों को अपनी बकेट लिस्ट में जोड़ रहा हूं। हमारे देश के ये स्थल सिर्फ मानचित्र के धब्बे नहीं हैं। वे आतिथ्य, विविध संस्कृति और परिदृश्य का अनुभव करने के लिए निमंत्रण हैं, जो भारत को घूमने के लिए एक अविश्वसनीय जगह बनाते हैं'।

    इन सितारों ने भी किया पोस्ट

    सोनल चौहान ने पोस्ट करते हुए लिखा- 'लक्षद्वीप जाने के लिए इंतजार नहीं कर सकती'।

    रणदीप हुड्डा ने भी कई तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा 'भारत बहुत सुंदर है। वीर सावरकर के जीवन के कालापानी अध्याय की शूटिंग के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की प्राचीन सुंदरता और समृद्ध इतिहास से अभिभूत हो गया था। अवश्य देखें'।

    इनके अलावा भूमि पेडनेकर, पूजा हेगड़े, सारा अली खान समेत कई अन्य सितारों ने भी लक्षद्वीप यात्रा के समर्थन में पोस्ट किए हैं।